"मेरी सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ बिग शो का है"

रैसलिंग इन्फोस को हाल ही में लूचा अंडरग्राउंड के मार्टी 'द मोट' मार्टिनेज़ अपना इंटरव्यू दिया। यहां उन्होंने बताया की WWE में उनकी सफलता के पीछे बिग शो का बहुत बड़ा हाथ है। बिग शो ने इसके पीछे काफी बड़ा रोल निभाया है। साल 2011 के टाइम तक मार्टी एक अच्छे सुपरस्टार थे लेकिन इसके बाद उनके करियर में विराम लग गया। उनकी इंजरी इतनी खतरनाक थी की उन्हें हमेशा रैसलिंग को छोड़ना पड़ा था। इसके बाद वो कैलिर्फोनिया ,कोलारोडो और टेक्सस में बिग शो के साथ गए। बिग शो फिर उन्हें अहसास दिलाया की वो फिर से वापसी कर WWE में अपना कैरियर बना सकते है। बिग शो ने उन्हें काफी मेहनत करने को कहा था। लगातार बिग शो के द्वारा उन्हें फोर्स किए जाने के बाद उन्होंने काफी मेहनत की और उन्होंने लूचा अंडरग्राउंड में काफी अच्छा रोल निभायाहर बुधवार को लूचा अंडरग्राउंड को सीजन आता है। बिग शो के करियर में भी इस समय कुछ खास नहीं चल रहा है। वो कह चुके है कि साल 2018 में रिटायरमेंट ले लेंगे। इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स ने अपने करियर की सफलता के पीछे बिग शो का हाथ बताया है। इस बार लूचा अंडरग्राउंड के इस सुपरस्टार ने भी बिग शो का नाम लिया है।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now