Roman Reigns के फैक्शन The Bloodline को बचाने के लिए 3 साल बाद WWE दिग्गज करेगा वापसी, ट्विटर के जरिए दिए संकेत?

Pankaj
WWE Night of Champions 2023 में मचा था घमासान
WWE Night of Champions 2023 में मचा था घमासान

Jimmy Uso: WWE Night of Champions 2023 में जिमी उसो (Jimmy Uso) के रोमन रेंस (Roman Reigns) पर पलटवार करने के बाद उनके पिता रिकिशी (Rikishi) ने ट्विटर पर बड़ी चीज टीज की है।

Ad

Night of Champions में जो हुआ उसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। मेन इवेंट में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के बीच मैच हुआ था। इस मैच में द उसोज़ ने दखलअंदाजी की और केविन और सैमी के ऊपर अटैक कर दिया। जे और जिमी ने गलती से एक किक सिकोआ को भी मार दी। ये देखकर रोमन गुस्सा हो गए और उन्होंने दोनोंं को धक्का दिया। जिमी ने इसके बाद रेंस को दो किक मार दी। जे उसो ने उन्हें समझाया लेकिन वो नहीं माने।

जिमी के पिता और WWE दिग्गज रिकिशी ने अब ट्विटर पर बड़े संकेत दिए। उन्होंने WWE टीवी पर वापसी कर द ब्लडलाइन के मुद्दे को सुलझाने के संकेत दिए। इसका मतलब है कि वो वापसी कर सकते हैं। WWE Survivor Series 2020 में द अंडरटेकर की रिटायरमेंट सेरेमनी रखी गई थी। उस दौरान रिकिशी भी मौजूद थे। इसके बाद से WWE टीवी पर वो नज़र नहीं आए।

Ad
Ad

WWE दिग्गज Roman Reigns का अगला कदम क्या होगा?

अब आने वाले कुछ हफ्ते फैंस के लिए जबरदस्त रहेंगे। WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Money in the Bank होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला वहां पर द उसोज़ के साथ होगा। जे उसो तो अभी भी रेंस के साथ नज़र आ रहे हैं। हालांकि अंत में वो जिमी उसो का ही साथ देंगे। द ब्लडलाइन की स्टोरी अब बहुत ही मजेदार हो गई है। फैंस को बहुत मजा आएगा। रोमन रेंस इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में एंट्री करेंगे। वो कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्हें चैंपियन के रूप में हजार दिन भी पूरे हो गए। वो इस चीज का सेलिब्रेशन भी करेंगे। द उसोज़ का अगला कदम क्या होगा ये भी देखना होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications