WWE के बड़े शो में फेमस Superstar को मैच के बीच में हुई इंजरी, रेफरी ने बड़ा कदम उठाते हुए मुकाबला रद्द करने का किया ऐलान

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Sonya Deville: WWE का लाइव इवेंट इस बार पेंसाकोला में हुआ था। यहां शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair), लिव मॉर्गन (Liv Morgan) और सोन्या डेविल (Sonya Deville) के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिला। इस मैच को बीच में ही रोकना पड़ा क्योंकि डेविल को इंजरी आ गई थी।

Ad

दरअसल शार्लेट फ्लेयर यहां अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड कर रहीं थी। मैच के बीच में डेविल के खतरनाक कट लग गया था। इस वजह से रेफरी ने मैच रोकने का ऐलान कर दिया।

Ad
Ad

ऐसा लग रहा है कि इस समय सोन्या डेविल की किस्मत खराब चल रहीं है। कुछ दिन पहले भी उनकी आंख के ऊपर कट लग गया था। डेविल की राइवलरी इस समय शार्लेट के साथ चल रही हैं। कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच चैंपियनशिप मैच हुआ था। यहां शार्लेट फ्लेयर ने जीत हासिल की थी। अब इनकी राइवलरी खत्म हो जाएगी क्योंकि फ्लेयर को नया प्रतिद्वंदी मिल गया। WrestleMania 39 में रिया रिप्ली के साथ उनका मुकाबला होगा। रिप्ली ने कुछ दिन पहले विमेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर ये मौका प्राप्त किया था। अब दोनों की राइवलरी भी बिल्ड होगी।

WWE में सोन्या डेविल का करियर अभी तक शानदार रहा

उम्मीद है कि सोन्या की इंजरी ज्यादा खतरनाक नहीं होगी। WrestleMania 39 अब बहुत करीब है। सोन्या इंजरी के कारण इस मेगा इवेंट को मिस नहीं करना चाहती होंगी। वो इस शो में किसी बड़े सुपरस्टार के साथ जरूर मैच लड़ना चाहेंगी। आने वाले कुछ हफ्तों में इसके बारे में पता चल जाएगा।

सोन्या का करियर अभी तक कंपनी में शानदार रहा। WWE ने भी उन्हें बीच-बीच में अच्छा पुश दिया। हालांकि पिछले कुछ साल में इंजरी ने उन्हें बहुत परेशान किया। WWE ऑफिशियल के रूप में भी उनके काम की हमेशा तारीफ हुई। इस दौरान कुछ कड़े फैसले उन्होंने लिए थे। WWE द्वारा आगे आने वाले समय में उन्हें तगड़ा पुश दिया जाएगा। वो किसी बड़ी चैंपियनशिप के साथ जरूर नज़र आ सकती हैं। उनके फैंस भी उन्हें टाइटल के साथ जरूर देखना चाहते होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications