Matt Cardona on WWE Not Re-signing Him: पूर्व WWE स्टार ज़ैक रायडर उर्फ मैट कार्डोना (Zack Ryder aka Matt Cardona) के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे। वो काफी सालों से इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम कर रहे हैं और बेहद सफल रहे हैं। उन्होंने कुछ तगड़े मैच दिए हैं और बहुत सारे टाइटल पर भी कब्जा किया है। इन सभी चीजों के बावजूद अब तक WWE में उनकी वापसी नहीं हुई है। इसपर अब कार्डोना ने बड़ा बयान दिया है।
कई सारे रिलीज किए गए स्टार्स को WWE ने वापस बुलाया है लेकिन मैट कार्डोना के साथ ऐसा नहीं हुआ है, जो हैरान करने वाली चीज है। बड़ा कारण यह है कि पिछले 5 साल में अगर इंडिपेंडेंट सर्किट पर सबसे चर्चित स्टार की बात की जाए, तो वो कार्डोना ही हैं। उनका कैरेक्टर पहले से बेहतर हो गया है। उन्हें काफी पहले ही WWE द्वारा दोबारा साइन कर लिया जाना चाहिए था।
Chris Van Vliet को हाल ही में मैट कार्डोना ने इंटरव्यू दिया। इसी बीच मैट ने बताया कि उन्होंने कई बार WWE से वापसी को लेकर संपर्क किया है। इन सभी चीजों के बावजूद अब तक उन्हें किसी भी तरह का ऑफर नहीं दिया गया है। यह काफी निराशाजनक चीज है। उन्होंने कहा,
“ईमानदारी से बताऊं? हां! मैं शायद कुछ मिस कर रहा हूं। मुझे नहीं पता है कि यह क्या है। मैंने कुछ मौकों पर उनसे संपर्क किया लेकिन उनकी ओर से कोई ऑफर नहीं आया। कुछ ऐसा ही है। मैं अपनी मेहनत को जारी रखूंगा।"
WWE में मैट कार्डोना ने कितने सालों तक काम किया?
मैट कार्डोना WWE में ज़ैक रायडर के रूप में दिखाई देते थे। उन्होंने 15 साल तक रेसलिंग जगत की सबसे बड़ी कंपनी के लिए काम किया और वो मिड कार्ड स्टार के तौर पर सफल भी रहे। WWE में एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और एक बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कर्ट हॉकिंस के साथ मिलकर दो बार टैग टीम चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया हुआ है। मैट अगर WWE में वापस आते हैं, तो आसानी से मिड कार्ड डिवीजन के सबसे बड़े स्टार बन सकते हैं। देखना होगा कि उन्हें मौका दिया जाता है, या नहीं।