WWE SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद Roman Reigns के भाइयों की हालत हुई खराब, 2 फेमस Superstars की डर से रिंग छोड़कर भागे

Pankaj
WWE SmackDown के बाद फैंस को आया मजा
WWE SmackDown के बाद फैंस को आया मजा

Solo Sikoa: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। शो ऑफ-एयर होने के बाद भी फैंस को तगड़ा मैच देखने को मिला। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का मुकाबला मैट रिडल (Matt Riddle) के साथ हुआ।

SmackDown के मेन इवेंट में सैमी ज़ेन और जे उसो के बीच सिंगल्स मुकाबला हुआ था। ये मैच बहुत शानदार रहा। फैंस को लगा था कि सैमी की जीत होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक बार फिर सोलो सिकोआ ने मैच में दखलअंदाजी की। उनकी वजह से जे उसो की जीत हो गई। मैच खत्म होने के बाद भी सोलो और जे उसो ने सैमी के ऊपर अटैक किया। ज़ेन को बचाने के लिए मैट रिडल ने एंट्री की। आपको बता दें करीब चार महीने बाद इस हफ्ते Raw में रिडल ने सरप्राइज एंट्री की थी।

शो ऑफ एयर होने के बाद सोलो सिकोआ और मैट रिडल ने फैंस को शानदार मैच दिया। जे उसो ने इस मुकाबले में दखलअंदाजी की। मैच DQ के जरिए खत्म हुआ। मैच खत्म होने के बाद सोलो और जे ने रिडल के ऊपर हमला करने की सोची लेकिन सैमी ने चेयर से बवाल मचा दिया। द ब्लडलाइन के दोनों सदस्यों को रिंग छोड़कर इसके बाद जाना पड़ा। फैंस ने मैट और सैमी को खास अंदाज में चीयर किया।

youtube-cover

WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस के भाइयों को मिली थी हार

मेन इवेंट मैच से पहले बैकस्टेज में सोलो सिकोआ ने केविन ओवेंस के ऊपर अटैक कर दिया था। इस वजह से वो रिंग में नहीं आ पाए। हालांकि सैमी का साथ इस बार रिडल ने दिया। अब लग रहा है कि रिडल भी द ब्लडलाइन से अपना बदला लेने के लिए तैयार है।

WWE WrestleMania 39 में कुछ दिन पहले सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने द उसोज़ को हराकर अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की था। सैमी को इस बार हार का सामना करना पड़ा और ये देखकर फैंस को अच्छा नहीं लगा। इस हार से आगे जाकर उन्हें नुकसान भी हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment