WWE में मैट रिडल काफी फेमस सुपस्टार हैं। मैट रिडल WWE NXT में अपना लास्ट मैच लड़ चुके हैं और अब उन्हें स्मैकडाउन में भेज दिया गया है। हालांकि अभी तक ब्लू ब्रांड (SmackDown) में उन्होंने एक भी मैच नहीं लड़ा है। मैट रिडल ने हाल ही में Talksport से बातचीत की और बताया कि उन्हें लगता है कि विंस मैकमैहन उनके बहुत बड़े फैन हैं, जिसके कारण उन्हें स्मैकडाउन में भेजा गया है। मैड रिडल को जबसे स्मैकडाउन में भेजा गया है तभी से उनके लिए काफी सारी बातें होनी शुरु हो गई है।WWE के बॉस विंस मैकमैहन के लिए क्या बोला?मैट रिडल ने अपने आखिरी NXT मैच में केज फाइट लड़ी थी जिसमें WWE दिग्गज कर्ट एंगल गेस्ट रेफरी थे। मैट रिडल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन जीत उनके हाथ नहीं लग पाई।OH MY BRO. 🤯 #WWENXT #FightPit @SuperKingofBros pic.twitter.com/GBrHpasSEc— WWE NXT (@WWENXT) May 28, 2020मैट रिडल को मेन रोस्टर में तो भेज दिया है लेकिन फैंस बैकस्टेज हीट को लेकर सोच रहे हैं। मैट का काफी सुपरस्टार्स से पंगा रह चुका है। वहीं मैट रिडल ने अपने इंटरव्यू में बोला कि वो मेन रोस्टर डेब्यू के बारे में चिंतित नहीं है क्योंकि उनके पीछे विंस मैकमैहन हैं और वो उनके फैन हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ब्रूस प्रिचर्ड भी उनको पसंद करते हैं।विंस मैकमैहन और स्मैकडाउन के एग्जीक्यूटीव डायरेक्टर ब्रूस प्रिचर्ड दोनों ही मेरे फैन हैं। मैंने पीछे काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने मुझे इंडी सर्किट में देखा था और वो जानते हैं कि मैं क्या कर सकता हूं।इसके अलावा काफी सारी खबरें मैट रिडल के लिए आई थी कि ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग को बार बार परेशान करने से विंस मैकमैहन, मैट रिडल से नाराज हो गए थे। अब लग रहा है कि मैट ने सब कुछ संभाल लिया है और अपने करियर को बेहतर बनाने का ठान लिया है। Awesome job bro, you’re already bleeding and the match hasn’t even started #WWESSD pic.twitter.com/Ovzh3t64Tq— matthew riddle (@SuperKingofBros) June 7, 2019खैर, मैट रिडल एक अच्छे सुपरस्टार हैं और फैंस को इंतजार है कि उनका पहला WWE स्मैकडाउन में मैच किस रेसलर के खिलाफ होता है।