मौरो रनैलो WWE टीवी पर नजर नहीं आएंगे

CBS स्पोर्ट्स को स्मैकडाउन लाइव के कमेंटेटर मौरो रनैलो के करीबी सूत्रों से जानकारी मिली है कि वो WWE टीवी पर नजर नहीं आएंगे। मौरो रनैलो का अभी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने में कई महीने बाकी हैं। मौरो रनैलो ने पहली बार 14 मार्च के स्मैकडाउन लाइव एपिसोड को मिस किया। उस दौरान शो में मौजूद अनाउंसर्स ने कहा कि खराब मौसम की वजह से मौरो शो का हिस्सा नहीं बन पाए। जब उन्होंने अगली बार शो मिस किया तो कहा गया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। तबसे मौरो टीवी पर नहीं दिखे हैं। सभी लोग इस बात को जानते हैं कि मौरो काफी लंबे समय से बाई पोलर नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। रनैलो के दोस्त द्वारा किए गए ट्वीट से लगता है कि उनके स्मकैडाउन लाइव के साथी कमेंटेटर JBL ने उनके हालात को लेकर कुछ कह दिया है। मौरो ने दिसंबर 2015 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था जोकि अगस्त 2015 में खत्म होगा। अगर CBS स्पोर्ट्स की मानें तो अब मौरो टीवी पर नहीं नजर आएंगे। इसका साफ-साफ मतलब है कि स्मैकडाउन लाइव में कमेंट्री के लिए अब टॉम फिलिप्स मौरो रनैलो की जगह लेंगे। टॉम फिलिप्स का साथ जेबीएल और डेविड ओटुंगा देंगे। वहीं स्मैकडाउन लाइव के बाद होने वाले 205 लाइव में टॉम फिलिप्स के साथ कोरी ग्रेव्स कमेंट्री करेंगे। मौरो रनैलो कई बार कह चुके हैं कि वो शोटाइम बॉक्सिंग के लिए अपीयरेंस देते हुए नजर आएंगे। ऐसे में साफ लग रहा है कि उनका अनाउंसर के तौर पर करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। जिम रॉस ने WWE के साथ 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है, ऐसे में वो भी कमेंट्री टीम में जगह ले सकते हैं। स्मैकडाउन लाइव में मौरो की कमेंट्री को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता था। ऐसे में उनके चले जाने की वजह से स्मैकडाउन लाइव की खास आवाज अब फैंस को नहीं सुनाई देगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications