The Usos: WWE SmackDown में इस हफ्ते द उसोज (The Usos) ने अपनी अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की थी। शो के बाद मैक्सिमम मेल मॉडल्स (Maximum Male Models) ने द उसोज के खिलाफ चैंपियनशिप मैच के संकेत दिए है। ट्विटर पर मेस ने एक एडिट की हुई तस्वीर पोस्ट की। इसमें उनके साथ मंसूर भी थे। जिसमें दोनों रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) चैंपियनशिप के लिए साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने तीन शब्दों के जरिए संदेश भी दिया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि शायद द उसोज के अगले दुश्मन मैक्सिमम मेल मॉडल्स हो सकते हैं।ma.çé@MACEtheWRESTLERmmmanifesting the prophecy.31214mmmanifesting the prophecy. https://t.co/rGzvbfJz2Sइस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में मैक्सिमम मेल मॉडल्स का मुकाबला न्यू डे के साथ हुआ था। इस मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया था। अंत में मैक्सिमम मेल मॉडल्स को हार का सामना करना पड़ा था।WWE@WWEHas @MaxDupri reached his boiling point with Maximum Male Models?!Yeah or no?#SmackDown3589442Has @MaxDupri reached his boiling point with Maximum Male Models?!Yeah or no?#SmackDown https://t.co/1eFVfGBjsdWWE SmackDown के मेन इवेंट में द उसोज का हुआ था तगड़ा मुकाबलाइस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में द उसोज का मुकाबला ब्रॉलिंग ब्रुट्स के साथ हुआ था। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। मेन इवेंट में ये मैच जबरदस्त रहा। ब्रॉलिंग ब्रुट्स की तरफ से जीत के लिए रिंगसाइड से शेमस ने भी जोर लगाया। वहीं द उसोज के साथ सैमी जेन और सोलो सिकोआ भी रिंगसाइड में मौजूद थे। सैमी जेन और सोलो सिकोआ ने भी कई बार मैच में दखलअंदाजी की कोशिश की। द उसोज का चैंपियनशिप रन अभी तक शानदार रहा। द उसोज को SmackDown टैग टीम चैंपियंस के रूप में 434 दिन से ज्यादा हो गए। वहीं Raw टैग टीम टाइटल भी उनके पास करीब 122 दिन से है। रोमन रेंस की वजह से द उसोज को अभी तक बहुत फायदा मिला है। द उसोज का चैंपियनशिप रन इतनी जल्दी खत्म नहीं होगा। WWE ने रोमन रेंस और द उसोज के लिए आगे भी बड़ा प्लान तैयार किया होगा। जब रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप हारेंगे तभी शायद द उसोज भी अपना टाइटल गवाएंगे। अब देखना होगा कि WWE ने द उसोज के लिए आगे क्या प्लान तैयार किया होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।