WWE पहलवान 'द ग्रेट खली' को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। उनकी लोकप्रियता विश्व भर में है। खली की फैनलिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा सनी लियॉनी भी शामिल है, जो खुद भी काफी मशहूर है। दोनों स्टार्स की हाल ही में एक हवा यात्रा के दौरान मुलाकात हुई, जिसे लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं। दरअसल, सनी लियॉनी जिस फ्लाइट से यात्रा कर रही थी, उसी फ्लाइट में खली भी मौजूद थे। सनी को जैसे ही पता चला कि स्टार पहलवान खली भी फ्लाइट में हैं तो वह तुरंत उनसे मिलने चली गई। सनी ने खली के साथ अपनी एक फोटो क्लिक कराई। इस फोटो को सनी लियॉनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए सनी ने लिखा, 'ओ येह, WWE चैम्प द ग्रेट खली, मेरे बचपन का सपना पूरा हुआ, अब खली की पकड़ की प्रैक्टिस करुंगी।' हालांकि सनी का इन्स्टाग्राम कैप्शन समझ से थोड़ा परे लगा। उन्होंने खली से मुलाकात को अपने बचपन का सपना बताया है जबकि खली ने WWE में 2006 में डेब्यू किया था और उसी के बाद उन्होंने विश्वभर में लोकप्रियता हासिल की थी। सनी की उम्र तब लगभग 25 वर्ष की रही होगी और फिर ऐसा कैप्शन लिखना किसी को भी सोचने पर मजबूर करने के लिए काफी है। खैर, अब यह बात तो तभी स्पष्ट हो पाएगी जब सनी इस बात को समझाएंगी। सनी ने तो यही कहा है कि उनके बचपन का सपना पूरा हुआ है, तो यह बात फिलहाल स्वीकार करने में कोई अचरज नहीं होना चाहिए।