WWE सुपरस्टार मिया यिम (Mia Yim) को लेकर इस समय कई अफवाहें सामने आ रही है। लंबे समय से वो WWE टीवी पर नजर नहीं आईं। कुछ रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि इंजरी के कारण वो बाहर चल रही हैं। रेट्रीब्यूशन के टूटने के बाद से मिया यिम अचानक गायब हो गईं। मिया यिम ने ट्विटर के जरिए अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। मिया ने कहा कि वो इंजर्ड नहीं हैं।The HBIC@MiaYimI’m not injured.8:14 AM · Sep 19, 20215611267I’m not injured.WWE टीवी पर काफी लंबे समय से नजर नहीं आईं मिया यिमWWE टीवी में नजर ना आने का कारण मिया यिम ने नहीं बताया। ऐसा लग रहा है कि क्रिएटिव टीम के पास उनके लिए कोई प्लान नहीं है। पिछले साल दिसंबर में अंतिम बार मिया यिम नजर आईं थी। निकी क्रॉस के साथ उनका मैच हुआ था। इस साल जनवरी में मिया यिम को कोरोना भी हो गया था। रेट्रीब्यूशन के टूटने के बाद ब्लू ब्रांड में यिम को मूव कर दिया था। कुछ समय बाद फिर से रेड ब्रांड में उनकी एंट्री हो गई थी। पिछले साल मिया यिम ने रेट्रीब्यूशन ग्रुप में काफी अच्छा काम किया था। रेट्रीब्यूशन के लिए WWE ने कुछ ज्यादा प्लानिंग नहीं की थी। इसका खामियाजा भी कई सुपरस्टार्स को भुगतना पड़ा। मिया यिम ने पिछले साल कई अच्छे मैच लड़े। ऐसा लग रहा था कि उन्हें WWE द्वारा पुश दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मिया ने ये तो कंफर्म कर दिया की वो इंजर्ड नहीं है। अब WWE टीवी पर उनकी वापसी कब होगी इसके बारे में भी कुछ पता नहीं है। फैंस मिया की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वैसे मिया की जल्द वापसी होगी ऐसा लग नहीं रहा है। रेड ब्रांड का विमेंस डिवीजन इस समय काफी कमजोर लग रहा है। मिया यिम शायद रेड ब्रांड में ही आने वाले समय में वापसी करेंगी। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मिया यिम अपने फ्यूचर को लेकर आने वाले समय में कुछ और अपडेट भी देंगी। सोशल मीडिया पर इस बार बहुत लंबे समय बाद अपने करियर से जुड़ी जानकारी मिया यिम ने साझा की।