Elimination Chamber पीपीवी में दिग्गज को हटाकर किया गया बड़े सुपरस्टार को शामिल?

पिछले हफ्ते रॉ में कर्ट एंंगल ने एलिनिमेशन चैंबर मैच के लिए सभी विमेंस का एलान किया था। 25 फरवरी को ये विमेंस एलिनिमेशन चैंबर होगा। इसमें नाया जैक्स को शामिल नहीं किया गया था। लेकिन ऑरिजिनल प्लान कुछ और ही था। इस प्लान के मुताबिक नाया जैक्स पहले इस मैच में थी। लेकिन नाया जैक्सा ने असुका को चुनौती पेश की थी। इसके बाद नाया जैक्स की जगह मिक्की जेम्स को रखा गया। नाया जैक्स को हाल ही में एंजो अमोरे के साथ एक रोमांटिक स्टोरीलाइन में शामिल किया गया था। लेकिन एंजो अमोरे बाहर हो गए। विमेंस डिवीजन में इसके बाद अब नाया जैक्स ने असुका को लगातार चुनौती दी। नाया जैक्स एलिनिमेशन चैंबर में पहले शामिल थी लेकिन कर्ट एंगल ने जब नाम लिए तो इसमें नाया का नाम नहीं था। पेज और एलिसा फॉक्स की वजह से भी इस प्लान में बदलाव करना पड़ा। अगर वो रहती तो फिर एलिनिमेशन चैंबर में कुछ और ही प्लान होता। नाया जैक्स को अब कुछ बड़ा प्लान दिया जा सकता हैं। जब कर्ट एंगल ने विमेंस चैंबर मैच के नाम एलान किए तो रैसलिंग ऑब्जर्वर के मुताबिक चैंबर में नाया जैक्स के स्थान पर मिक्की जेम्स को रखा गया। हालांकि प्लान अभी भी रैसलमेनिया में एलेक्सा ब्लिस के साथ नाया जैक्स के मैच का ही है। इसका मतलब नाया के पास बहुत अभी टाइम है। और नाया के लिए WWE कुछ बड़ा प्लान कर रहा है। इसका मतलब ये साफ साफ है कि डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए नाया जैक्स असुका को हरा सकती हैं। और इसके बाद नाया जैक्स को एक बड़ा पुश मिलेगा और सबसे बड़े इवेंट में वो फाइट करेंगी।

25 फरवरी को एलिनिमेशन चैंबर होगा। एलेक्सा ब्लिस यहां अपना टाइटल सोन्या डेविल, मैंडी रोज, मिक्की जेम्स, साशा बैंक्स और बेली के खिलाफ डिफेंड करेेंगी। नाया जैक्स भी असुका के साथ मुकाबला करेंगी और अगर नाया जैक्स इस मैच को जीत जाएंगी तो रैसलमेनिया में फिर ट्रिपल थ्रैट मैच होगा।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications