41 साल के WWE दिग्गज का 'चुपचाप' रिंग से रिटायरमेंट लेने पर बड़ा अपडेट सामने आया

WWE
WWE

WWE विमेंस डिवीजन में मिकी जेम्स(Mickie James) का बहुत बड़ा नाम हैं। इस हफ्ते WWE रॉ(RAW) लैजेंड नाइट में वो उपस्थित रही थीं। हाल ही में ये अफवाहें आ रही हैं कि इस WWE दिग्गज सुपरस्टार ने बिना किसी को कुछ बताए रिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। अगर ऐसा है तो ये बड़ी बात फैंस के लिए हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 99 WWE सुपरस्टार्स और उनका जन्मदिन कब होता है: रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर समेत आपके पसंदीदा रेसलर का जन्म किस साल में हुआ?

WWE सुपरस्टार मिकी जेम्स को लेकर बड़ी खबर

मिकी जेम्स पूर्व WWE विमेंस चैंपियन भी रह चुकी हैं। कई सालों से WWE में उनका जलवा रहा है। Inside The Ropes ने हालांकि अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि जो भी ये अफवाहें आ रही है वो गलत है और जेम्स अभी भी WWE के एक्टिव रोस्टर में लिस्टेड हैं।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस ने दिया WWE में अपने 36 साल के पुराने दुश्मन को सोशल मीडिया पर मुंह तोड़ जवाब

RAW लैजेंड नाइट में आना अब उनका बहुत सी चीजें दर्शा रहा है। अगर वो एक्टिव हैं तो फिर इस शो में उनको नहीं होना चाहिए था। पिछले साल सितंबर में असुका के खिलाफ उनका RAW विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। ये उनका अंतिम मैच था। इसके बाद अक्टूबर में उन्होंने खुलासा किया था कि वो इंजरी से जूझ रही है और कुछ हफ्तों के लिए एक्शन में नजर नहीं आएंगी।

WWE ड्राफ्ट में भी उन्हें पिक नहीं किया गया। हालांकि इस लिस्ट में और भी सुपरस्टार्स थे जिन्हें ड्राफ्ट नहीं किया गया। रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने भी अपनी रिपोर्ट में बडी़ बात कही है। ये खबरें इसी रिपोर्ट से आईं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि WWE ने जेम्स को RAW लैजेंड नाइट में लिस्ट किया था, इसका मतलब ये हुआ कि शायद उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है।

WWE इतिहास में विमेंस डिवीजन में मिकी जेम्स का शानदार योगदान रहा है। इम्पेैक्ट रेसलिंग में भी उनका करियर काफी अच्छा रहा है। कई सालों से वो WWE में काम कर रही हैं। मिकी जेम्स का अभी WWE में क्या रोल है ये बात किसी को समझ नहीं आ रहा है। RAW लैजेंड नाइट में आने के बाद ये कहा जा रहा है कि उन्होंने रिटायरमेंट ले ली है। हालांकि ये बात अभी कंफर्म नहीं है। आने वाले समय में इन बातों से पर्दा उठ सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications