WWE को जल्द मिलेगा 'दूसरा' Roman Reigns, दिग्गज ने The Bloodline के इस सदस्य को लेकर पेश किया दावा

Pankaj
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Roman Reigns: पूर्व WWE रेफरी माइक चियोडा (Mike Chioda) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। माइक ने कहा कि अगले दो साल में रोमन रेंस (Roman Reigns) के लेवल पर सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो WWE के बहुत बड़े सिंगल्स सुपरस्टार बन सकते हैं।

Ad

NXT में सोलो सिकोआ ने अच्छा काम किया। इसका ईनाम उन्हें दिया गया। Clash at the Castle 2022 में उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ। ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ रोमन रेंस की जीत में उनका बहुत बड़ा रोल रहा था। इसके बाद से द ब्लडलाइन में मुख्य भूमिका वो निभा रहे हैं। रिंग में उनका इमोशन देखने लायक रहता है। चीजें कैसी भी हो जाएं उनका रिएक्शन एक जैसा रहता है।

Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए माइक चियोडा ने सोलो सिकोआ को लेकर कहा,

सोलो सकोआ अभी खास रोल पर है। जब आपके पीछे कंपनी है, आपके पीछे मशीन है, आपके पास प्रतिभा है, कंपनी आपको पुश दे रही है तो फिर आप बहुत दूर जाने वाले हैं। आप देखना अगले दो साल में वो रोमन रेंस के लेवल पर पहुंच जाएंगे।

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ का ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर इस समय कुछ अलग ही है। किसी को भी समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या सोचते हैं। वो कब क्या कर देंगे किसी को नहीं पता। ऐसा लग रहा है कि WWE ने भी उन्हें आगे बढ़ाने की सोची है। रोमन रेंस के साथ वो हर समय रहते हैं। अब द उसोज़ से ज्यादा भाव उन्हें दिया जाता है। खुद रेंस भी उन्हें अपने साथ रखते हैं।

WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस का होगा तगड़ा मुकाबला

WrestleMania 39 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में सोलो सिकोआ और कोडी का भी आमना-सामना हुआ था। ऐसा लग रहा है कि मेनिया में भी सिकोआ का बहुत बड़ा रोल रहेगा। शायद उनकी वजह से रेंस की बादशाहत खत्म हो सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications