"ना खाने को थे पैसे, ना सोने के लिए सिर पर छत लेकिन WWE ने बदली हमारी जिंदगी "

Ankit

WWE सुपरस्टार्स को हम हमेशा लाइम लाइट में देखते हैं। भारत में WWE का क्रेज ज्यादा है लेकिन दुनियाभर में इस रैसलिंग कंपनी को पसंद किया जाता है। WWE के सुपरस्टार्स हमेशा अपने स्टाइल में रहते हैं अपने शानदार प्रदर्शन और लोकप्रियता को हासिल करते हुए कुछ सुपरस्टार्स हॉलीवुड तक पहुंच जाते है। कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी है जिनके पास खाने के लिए पैसे तक नहीं थे। हालांकि WWE अपने रैसलर्स का खासा ध्यान रखती है और ऐसा ही इस सुपरस्टार के साथ किया। दरअसल, सुपरस्टार माइक कनेलिस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी मरिया के साथ खुलासा किया कि वो अब नए घर में चले गए हैं। इसके अलवा उन्होंने अपने पुराने पलों को याद करते हुए बताया कि कैसे उनकी पत्नी गरीबी को देखते हुए रोया करती थीं और किस तरह WWE ने जिंदगी को बदला। मारिया कनेलिस WWE में साल 2004 से 2010 तक अभी सुपरस्टार रहे चुकी हैं। उसके बाद मारिया ने साल 2010 के दौरान मरिया ने इंडी सर्किट में परफॉर्म किया। साल 2011 में माइक बेनेट के साथ उनका रिलेशनशिप शुरु हुआ। मरिया कनेलिस ने पिछले साल WWE में वापसी की, उनके साथ पति माइक कनेलिस भी थे, दोनों ने अपना डेब्यू स्मैकडाउन लाइव में किया था। वहीं अब माइक से साफ शब्दों में बोल दिया है कि दुखों के पहाड़ को WWE ने तोड़ा और उनकी जिंदगी को सुधारा। माइक ने कंपनी का धन्यावाद करते हुए बता कि उन्होंने नया घर ले लिया है। माइक ने अपनी पत्नी मारिया के बारे में बताया कि इंडी सर्किट में साल 2012 के बाद उनके पास ना खाने के लिए पैसे थे ना सोने के लिए सिर पर छत, लेकिन उन्होंने कभी सपने देखने बंद नहीं किए।

Ad

खैर, अब कनेलिस के पास लगभग सब कुछ है और उनकी जिंदगी बेहतर हो गई है। माइक कनेलिस अभी स्मैकडाउन के हाउस शो में काम करे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कनेलिस के परिवार में इस साल एक और सदस्य जुड़ सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications