WWE के पूर्व चैंपियन के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया के जरिए दी बहुत बड़ी खुशखबरी

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Matt Riddle: अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक नई पोस्ट में मिशा मोनटाना (Misha Montana) ने ऐलान किया कि वो और WWE सुपरस्टार मैट रिडल (Matt Riddle) एक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

Ad

रिडल पिछले कुछ समय से मिशा के साथ रोमांटिक रूप से जुड़े हुए हैं। मोनटाना कभी-कभी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिडल के साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं। उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं जिससे पता चला है कि वो प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने कहा कि बच्चा दिसंबर 2023 में आने की उम्मीद है। उन्होंने अपने ट्वीट में रिडल को '3 दिलों वाला मुस्कुराता हुआ चेहरा' इमोजी के साथ टैग किया।

Ad

WWE में मैट रिडल का अभी तक अच्छा करियर रहा

NXT में मैट रिडल ने अच्छी सफलता प्राप्त की। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा। कुछ बड़े मैचों का हिस्सा वो रहे। कंपनी ने उन्हें अच्छा पुश दिया। रैंडी ऑर्टन के साथ टैग टीम डिवीजन में उन्होंने अच्छा काम किया। दोनों ने Raw टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती। दोनों का टाइटल रन शानदार रहा था। पिछले साल मई में इंजरी के कारण रैंडी बाहर हो गए थे। तब से रिडल सिंगल्स परफॉर्मर के रूप में काम कर रहे हैं। हालांकि बीच में उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया था।

youtube-cover
Ad

रिडल की राइवलरी इस समय इम्पीरियम के साथ चल रही है। Money in the Bank 2023 में कुछ दिन पहले उनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने का मौका था। गुंथर के साथ उनका मैच हुआ था। इस मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि वो अंत में जीतने में नाकाम रहे थे। मैच के बाद ड्रू मैकइंटायर ने वापसी कर गुंथर के ऊपर हमला किया था।

Raw में इस हफ्ते मैट रिडल का मुकाबला जियोवानी विंची के साथ हुआ था। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। रिडल ने इस मुकाबले में आसानी से जीत हासिल कर ली थी। मैच खत्म होने के बाद लुडविग काइजर ने रिडल पर अटैक किया था। इसके बाद ड्रू मैकइंटायर ने आकर इम्पीरियम के सदस्यों को धराशाई करके मैट को बचाया। साथ ही गुंथर को कंफ्रंट किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications