AEW सुपरस्टार MJF ने हाल ही में एक फैन की बात का सॉलिड जवाब दिया है। UBS एरीना, न्यूयॉर्क में कुछ समय बाद Raw और AEW डायनामाइट का शो होगा। टिकट सेल्स के मामले में रेड ब्रांड अभी काफी पीछे AEW से चल रहा है। रेड ब्रांड के इस शो को लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) को एडवर्टाइज किया गया है। इसके बावजूद टिकटों की बिक्री में कमी आ रही है। टिकट सेल्स का अपडेट एक फैन ने हाल ही में शेयर किया। आपको बता दें 29 नवंबर को होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस की एंट्री होगी।WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रियाफैन ने टिकट सेल्स की जानकारी दी और कहा कि रोमन रेंस को एडवर्टाइज करने बाद भी टिकट नहीं बिक रहे हैं। फैन ने ये भी कहा कि टिकटों की बिक्री के मामले में रोमन रेंस से ज्यादा अच्छा काम MJF कर रहे हैं। AEW सुपरस्टार MJF ने इस बात पर रोमन रेंस का मजाक उड़ाया और ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी। MJF ने अपने आप को Long Island का किंग बताया।Maxwell Jacob Friedman™️@The_MJFMay have? I’m the Fucking King of Long Island, bud. twitter.com/sodutw/status/…SoDuTw@SoDuTwAdding Roman didn't sell tickets.MJF's Barstool interview may have.twitter.com/WrestleTix/sta…3:17 AM · Oct 25, 202178457Adding Roman didn't sell tickets.MJF's Barstool interview may have.twitter.com/WrestleTix/sta…May have? I’m the Fucking King of Long Island, bud. twitter.com/sodutw/status/…Barstool Sports' Rasslin पर भी MJF ने अपनी बात रखी थी। MJF ने बड़ा बयान ये भी दिया कि अगर टोनी खान आने वाले समय में उन्हें अच्छा ऑफर नहीं देंगे तो फिर वो WWE में जाने की सोच सकते हैं। AEW में MJF का बहुत बड़ा नाम हैं और खास स्टोरीलाइन्स में हमेशा उन्होंने काम किया। रेसलिंग की दुनिया में भी MJF शानदार रेसलर माने जाते हैं। AEW को इस वजह से बहुत फायदा होता है।रोमन रेंस WWE के टॉप सुपरस्टार हैं। वैसे रोमन रेंस सोशल मीडिया में हमेशा एक्टिव रहते हैं। MJF की इस बात का रेंस आगे जवाब दे सकते हैं। रेड ब्रांड की व्यूअरशिप पिछले एक साल से काफी कम चल रही है। WWE ने काफी हथकंडे इसके लिए अपनाए लेकिन अभी तक फायदा नहीं हुआ है। कुछ हफ्ते पहले रोमन रेंस रेड ब्रांड में नजर आए थे। रेंस ने यहां दो मैच लड़े और व्यूअरशिप को इससे काफी फायदा हुआ था। WWE अब आगे भी रोमन रेंस की रेड ब्रांड में एंट्री कराने की सोच रहा है। ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस ने अभी तक जबरदस्त काम किया है। रेंस की वजह से ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप हमेशा ऊपर रहती है।