WWE ड्राफ्ट: 10 WWE सुपरस्टार्स जो रॉ में जा सकते हैं

WWE ड्राफ्ट में अब बस कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं और उसी के लिए हजारों कयास लगाए जा रहे हैं। WWE ने भी ड्राफ्ट को प्रोमोट करने के लिए कोई कसर नहीं छोडी। ब्रैंड स्पलिट के समय एक ही चीज पर सबका सबसे ज्यादा ध्यान होगा कि दोनों रोस्टर्स में अच्छे टैलंट्स रखे जाए, ताकि फैंस दोनों ब्रैंड को पसंद कर सके, ड्राफ्ट से पहले हम मोक ड्राफ्ट करेंगे, जिसमें दोनों ब्रैंड्स के लिए अच्छे सुपरस्टार को चुनेंगे। इस लिस्ट में हम सबसे पहले बात करेंगे मंडे नाइट रॉ की। # विमेंस डिवीजन charlotte_bio-900x506-1468730414-800 विमेंस डिवीजन में इतनी गहराई नहीं है कि वो ब्रैंड स्पलिट को झेल सके। WWE ने रेवोलुशन की शुरुआत की थी, लेकिन उसका कोई भी फायदा नहीं हुआ और अब WWE विमेस डिवीजन को अलग करने की जगह उन्हें बेहतर बनाने की जरूरत हैं। एक बड़ा कारण कि विमेंस डिवीजन को रॉ में रहना चाहिए, क्योंकि रॉ तीन घंटे के लिए टीवी पर आता हैं। शो की टाइमिंग्स ब्रैंड स्पलिट के बाद नहीं बदलेंगी। इसका मतलब WWE को मंडे नाइट रॉ के तीन घंटे के प्रोग्रामिंग को भरना होगा। इसका मतलब विमेंस डिवीजन को थोड़ा और पुश मिल सकता हैं। # एंजो और कैस enzo-amore-and-big-cass..-1468730438-800 एंजो और कैस इस समय काफी अच्छा कर रहे हैं। उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं और अगर WWE उन्हें अलग करती है, तो यह एक बहुत ही बेकार फ़ैसला होगा। एंजो और कैस इस समय जिस फॉर्म में हैं, उसको देखकर वो दिन दूर नहीं जब यह दोनों न्यू डे से टैग टीम गोल्ड जीते। एंजो और कैस निश्चित ही इस रोस्टर में सबसे बड़े बेबीफेस होंगे। WWE कैरमैला को वापस बुला सकती हैं और उन्हें इन दोनों के साथ जोड़कर, उन्हें काफी मजबूत बना सकती हैं। एंजो और कैस इस समय में इवेंट में भी नज़र आ रहे हैं और वो जॉन सीना और एजे स्टाइल्स के बीच दुश्मनी का हिस्सा बने हुए है। # रुसेव और द मिज़ rusev-1468730473-800 इस समय द मिज़ और रुसेव मिड कार्ड चैम्पियंस हैं, लेकिन उन्हें कभी उन्हें उतना महत्व नहीं मिला। रुसेव और द मिज़ इतनी हीट लेकर आते है कि WWE उन्हें ब्रैंड स्पलिट के बाद उन्हें मेन इवेंट में भी मौका मिल सकता है। रुसेव, लाना के साथ और मिज़ मैरीसे के साथ मिड कार्ड में काफी अच्छा कर रहे हैं। ब्रैंड स्पलिट के बाद मेन इवेंट खाली हो जाएगा और यह दोनों उन्हें भर सकते हैं और आगे जाकर वो ऐसे चैम्पियन बन सकते हैं, जिन्हें फैंस बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे। लेकिन क्या मिज़ मेन इवेंट में नज़र आएंगे? # न्यू डे 13-hair_swap_newday-1420596505-1468730520-800 एंजो और कैस की तरह द न्यू डे को भी एक ही टैग टीम में रखने का फायदा हैं, ताकि टैग टीम डिवीजन चलता रहे। वो इस समय टैग टीम चैम्पियन है और अगर उन्हें स्मैकडाउन में भेजा जाता है, तो उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होगा। WWE को रॉ में तीन घंटे का प्रोग्राम भरना है और उसके लिए न्यू डे बिल्कुल सही जोड़ी हैं। अगर न्यू डे रॉ में रहते है, तो स्मैकडाउन में दूसरी टैग टीम उभर कर सामने आ सकती हैं। WWE अगर बिग ई, कोफी किंगस्टन और ज़ेवियर वुड्स की जोड़ी को तोड़ती भी है, तो भी यह तीनों रॉ के मिड कार्ड में रह सकते हैं। # फिन बैलर finn-balor-2-620x350-1468730614-800 फिन बैलर के डैब्यू का इंतज़ार अभी भी सारे रैसलिंग फैंस को हैं। WWE और फिन बैलर काफी समय से सबको इंतज़ार करा रहे हैं और जब वो आएंगे, तो निश्चित ही इंटरनेट के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं। आगे जाकर WWE के पास बेबीफेस ढूंढने में बहुत दिक्कत आने वाली हैं। मौजूदा रोस्टर में ऐसे बहुत कम ऐसे सुपरस्टार है, जिनके बारें में फैंस सोचते हो। हालांकि यह फिन बैलर के लिए बड़ा मौका होगा, क्योकी जब वो आएंगे, तो फैंस उनका साथ देंगे और वो रॉ के फेस भी बन सकते है। # क्रिस जेरिको chris-jericho-returns-possibly-on-drugs-wwe-1-12-raw-1468730657-800 इतने सालों के बाद भी क्रिस जेरिको WWE रोस्टर में सबसे एंटरटेनिंग सुपरस्टार है। जेरिको अपने करियर में कई यादगार दुश्मनी में वो शामिल रहे। लेकिन उन्हें सिर्फ मिड कार्ड तक ही सीमित कर रखा है और उम्मीद है कि यह सीन ब्रैंड स्पलिट के बाद जरूर बदलेगा। जेरिको रॉ में एक मेन इवेंट स्टार के तौर पर काम कर सकते है। वो एक अच्छे विलन हैं और वो दोनों, चैम्पियन और चैलेंजर के रूप में विलन बनकर अच्छा कर सकते है। # सैथ रॉलिंस sethrollins-1468730720-800 सैथ रॉलिंस को उनकी विविधता के लिए जाना जाता है। वो एक ऐसे सुपरस्टार है, जो दोनों विलन और बेबीफेस के रूप में काम कर सकते है। रॉलिंस के चोट के बाद वापस आने के बाद WWE के पास मौका था कि वो उन्हें बेबीफेस बनाए, लेकिन उन्होंने उन्हें विलन बनाए रखा। रॉलिंस को फैंस से अच्छा प्यार मिल रहा है और वो एक ऐसे विलन है, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे है। वो एक ऐसे सुपरस्टार है, जोकि रॉ को आसमान तक ले जा सकते हैं, क्योंकि वो एक मेन इवेंट गुड गाय और बैड गाय बन सकते है। # रैंडी ऑर्टन orton_wins_mitb_match-1468730775-800 रैंडी ऑर्टन लंबे समय बाद चोट से वापसी करने वाले है। समरस्लैम में उनका मुक़ाबला ब्रॉक लैसनर के साथ मैच तय हो गया हैं, लेकिन उससे पहले उन्हें बीस्ट के चैलेंजर के तौर पर तैयार करना हैं। इस समय WWE को ऑर्टन के किरदार को बिल्ड करना है। ऑर्टन का अनुभव उनके काम आएगा और उम्मीद है कि वो बेबीफेस के तौर पर आएंगे। ऑर्टन इस समय अपनी पूरी लय में नहीं है, लेकिन वो एक बेबीफेस चैम्पियन ज़रूर बन सकते है, अगर उन्हें अच्छी फाइट्स दी जाए। ब्रॉक लैसनर के साथ होने वाली फाइट से उन्हें वो हाइप मिलेगा और WWE इसका फायदा उनको रॉ रोस्टर में एक बड़ा प्लेयर के तौर पर पेश कर सकती हैं। # रोमन रेंस roman-reigns-wwe-1468730807-800 रोमन रेंस अभी भी वो एक ऐसे सुपरस्टार है, जोकि WWE को आगे लेकर जाए। WWE अभी भी उनके ऊपर इन्वेस्ट कर सकती है और वेलनेस पॉलिसी का उल्लंघन करने के बाद भी, उनके ऊपर विश्वास किया जा सकता हैं। जब रेंस वापस आएंगे, तो WWE की तरफ से उन्हें जबर्दस्त पुश मिलेगा और उन्हें आगे के फेस के तौर पर पेश किया जाएगा और उन्हें रॉ में ही रखा जाएगा। रेंस रॉ के चैम्पियन भी बन सकते हैं और जो उन्हें हीट मिलेगी, उससे वो रोस्टर में सबसे अच्छे विलन चैम्पियन भी साबित हो सकते हैं। # सेमी जेन 021_nxt_01272016jg_0878-0e21225ce124e90d33cc860f9062586d-1468730867-800 इस समय एक अच्छा बेबीफेस ढूंढना काफी मुश्किल हैं। जितना मर्ज़ी WWE किसी एक सुपरस्टार को पुश करले, अंत में उन्हें मात खानी पड़ती हैं। हालांकि ज़ेन की कहानी थोड़ी अलग है। उन्हें नापसंद करना काफी मुश्किल है और उसका सारा क्रेडिट जाता है, उनकी काबिलियत को। ज़ेन को एक अंडरडॉग की तरह इस्तेमाल किया जाता है और जब से उन्हें मेन रोस्टर में लाया गया और यह उम्मीद की जा रही कि WWE उन्हें डेनियल ब्रायन की तरह रॉ के बेबी फेस के तौर पर पुश करेगा।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now