रैसलमेनिया 33 के किक ऑफ शो में आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैैच हुआ। इसमें 30 WWE सुपरस्टार ने हिस्सा लिया। 30 सुपरस्टार के जाल को ध्वस्त कर मोजो राउली ने इस बैटल रॉयल मैच पर कब्जा जमाया। इसमें बिग शो, ब्रॉन स्ट्रोमैन, सैमी जेन, डॉल्फ जिगलर, आर टू्थ जैसे सुपरस्टार ने हिस्सा लिया। Best of luck to @WWENXT Superstars #TianBing and #SAnitY's @KillianDain in the #AndreTheGiant Memorial Battle Royal! #WrestleMania pic.twitter.com/JBDfIYK0Zs — WWE NXT (@WWENXT) April 2, 2017 एक से एक धाकड़ रैसलर इस बैटल रॉयल मैच में नजर आए। लेकिन जिन पर सबसे ज्यादा नजर थी वो थे सबसे विशालकाय एथलीट बिग शो और ब्रॉन स्ट्रोमैन। फैंस की नजर भी इन दोनों के ऊपर ही थी। दोनोें अपने ही अंदाज में रिंग में आए। स्ट्रोमैन ने आते ही 2 सुपरस्टार को एलिमिनेट कर दिया। In a sea of humanity, @BraunStrowman and @WWETheBigShow have encountered one another! #WrestleMania pic.twitter.com/R35OIGrdWL — WWE WrestleMania (@WrestleMania) April 2, 2017 फैंस जो चाहते थे वो बिल्कुल भी नहीं हुआ। फैंस ने सोचा था कि अंत में स्ट्रोमैन और बिग शो एक दूसरे के आमने-सामने आएंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। शुरूआत में दोनों आमने-सामने आए। लेकिन दोनों के ऊपर अन्य रैसलर ने हमला कर दिया। इतने में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने बिग शो को एलिमिनेट कर दिया। फैंस इस बात को देखकर चौंक गए। अब फैंस स्ट्रोमैन को देखना चाहते थे। लेकिन सभी सुपरस्टार ने अपनी पूरी पावर लगाकर ब्रॉन स्ट्रोमैन को एलिमिनेट कर दिया। यहीं नहीं इसके बाद सुपरस्टार आर टू्थ भी बाहर हो गए। WOW! @WWETheBigShow AND @BraunStrowman have been ELIMINATED from the #AndreTheGiant Memorial Battle Royal! #WrestleMania pic.twitter.com/bdLLCsuKrH — WWE (@WWE) April 2, 2017 रिंग के अंदर अब सबसे खतरनाक रैसलर मार्क हेनरी बचे थे। सैमी जेन ने उन्हें भी बाहर कर दिया। रिंग के अंदर अगर देखा जाए तो सैमी जेन ने शानदार रूप दिखाया। सैमी जेन ने 9 सुपरस्टार को रिंग के बाहर फेंका। रिंग के अंदर अंत तक डॉल्फ जिगलर ने भी अपना दम दिखाया। लेकिन अंत में वो भी बाहर हो गए। अब नजरें थी तो बस सैमी जेन पर। लेकिन सैमी जेन को किलियन डेन ने बाहर कर सभी को चौंका दिया। इस बीच एक शानदार नजारा भी देखने को मिला। जिंदर महल ने रिंग के बाहर एक NFL खिलाड़ी से पंगा कर लिया। जिसका नतीजा ये निकला की इस खिलाड़ी ने जबरदस्ती रिंग में आकर जिंदर महल को एल्बो मारकर नीचे गिरा दिया। जिसका थोड़ा बहुत फायदा उठाकर मोजो राउली ने जिंदर महल को रिंग के बाहर फेंक दिया। और इसके साथ ही आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैैच मोजो राउली ने जीतकर सभी को चौंका दिया। WAIT A MINUTE! @RobGronkowski is IN THE RING, and he just laid out @JinderMahal! #WrestleMania #AndreBattleRoyal pic.twitter.com/sTxyczn6Hg — WWE Universe (@WWEUniverse) April 2, 2017 With the assist from @RobGronkowski, @MojoRawleyWWE TAKES the #AndreTheGiant Memorial Battle Royal trophy! #WrestleMania pic.twitter.com/fRqTHR6iE5 — WWE (@WWE) April 2, 2017