Raw में जॉन सीना की वापसी के बाद WWE को लगा तगड़ा झटका

क्रिसमस के दिन हुई रॉ ने WWE को तगड़ा झटका दिया है।WWE ने क्या सोचा था और क्या हो गया। इस हफ्ते हुए रॉ की व्यूवरशिप 2.703 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार 83,000 व्यूवर्स की कमी आई है। पिछले हफ्ते 2.786 व्यूवरशिप रही थी। शो के लिए सिक्स टैग टीम मैच द शील्ड VS समोआ जो, सिजेरो और शेेमस के बीच एडवर्टाइज किया गया था। लेकिन डीन एंब्रोज इंजर्ड हो गए। और उन्हें बाहर होना पड़ा। इसके बाद शिड्यूल बदल कर अलग कर दिया गया। रोमन रेंस का मुकाबला इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए समोआ जो के साथ रख दिया। और वहीं सैथ रॉलिंस की जोड़ी जेसन जॉर्डन के साथ बनाकर टैग टीम टीम चैंपियनशिप मैच शेमस और सिजेरो के खिलाफ रख दिया। दिल तोड़ने वाली व्यूवरशिप क्रिसमस के दिन रही। पहले घंटे में काफी अच्छी व्यूवरशिप रही लेकिन अंतिम घंटे में काफी बुरा हाल रहा।

Ad

पहला घंटा: 2.948 मिलियन

दूसरा घंटा: 2.620 मिलियन

तीसरा घंटा: 2.543 मिलियन

पहला घंटा तीन मिलियन व्यूवरशिप छूने में असफल रहा। जबकि इसमें ब्रेक नहीं था। अगर टोटल लॉस की बात की जाए तो पहले घंटे से अंतिम घंटे की व्यूवरशिप में जाने तक 400,000 का नुकसान रहा है। होलीडे सीजन की वजह से रॉ की व्यूवरशिप को काफी नुकसा हुआ है। हालांकि जॉन सीना ने यहां पर वापसी की। साल के अंतिम शो के हिसाब से देखा जाए तो काफी बुरा रहा। अगले हफ्ते को शो अब साल 2018 में एयर होगा। NFL प्लेऑफ की शुरूआत जनवरी 6 से होगी। इसका भी असर यहां देेखने को मिल सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications