WWE Raw को इस हफ्ते लगा झटका, नहीं बचा पाए रोमन रेंस

Ankit

मंडे नाइट रॉ को इस हफ्ते नुकसान से गुजरना पड़ा। पिछले हफ्ते के एपिसोड को जीतना पसंद किया गया था उतना इस बार नहीं किया गया। सितंबर के आखिरी शो में अच्छी रेटिंग्स आई थी जबकि इस बार 3 मिलियन के नीचे ही रहना पड़ा। अक्टूबर के पहले एपिसोड को 2.773 मिलियन व्यूअर्स मिले जो पिछले हफ्ते के हिसाब से काफी कम थे। पहले घंटे में ब्रॉन स्ट्रोमैन और सैथ रॉलिंस का मैच हुआ जिसके बाद इलायस ने टाइटल ओ नील के खिलाफ मैच लड़ा। दूसरे घंटे में नाया जैक्स और मिकी जेम्स के मुकाबला देखने को मिला, जबकि इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस और द मिज का मैच हुआ। रेड ब्रांड के आखिरी घंटे में साशा बैंक्स और बेली ने एलिसा फॉक्स और एमा के खिलाफ हल्ला बोला। वहीं क्रूजरवेट चैंपियन एंजो ने एक बार फिर दस्तक दी। रॉ के साथ इस बार मंडे नाइट फुटबॉल भी हो रहा था जिसके कारण भी रेड ब्रांड को नुकसान हुआ। NFL ने उस रात 11.944 मिलियन व्यूअर्स हासिल किए और अपना दबदबा बनाए रखा। चलिए आपको बतताे है कि घंटे प्रति घंटे कैसा रहा रॉ का शो। पहला घंटा- 2.945 मिलियन दूसरा घंटा-2.756 मिलियन तीसरा घंटा-2.679 मिलियन हालांकि पहला घंटा रॉ के लिए अच्छा साबित हुआ लेकिन जैसे-जैसे शो ने रफ्तार पकड़ी वैसे ही दूसरे घंटे के बाद रॉ को नुकसान झेलना पड़ा। दूसरे घंटे में रॉ के 189.000 फैंस आंके गए जबकि आखिरी घंटे में इनकी संख्या घटकर 137,000 व्यूअर्स हो गई। ऐसा नहीं है कि इस हफ्ते से रॉ को भारी नुकसाल ने गुजरना पड़ा रहा है, ये सिलसिला जून के महीने से चला आ रहा है। खैर, WWE ने इस बार दिखाया है कि जल्द से जल्द शील्ड एक बार फिर से रॉ का हिस्सा बन सकती हैं, क्योंकि इस बार डीन एम्ब्रोज, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के साथ अपने एपिसोड को कंपनी से खत्म किया था। उम्मीद की जा रही है कि शील्ड ही रेटिंग्स में सुधार कर सकता है और NFL को रॉ के दौरान पछाड़ सकता है, अब देखना होगा कि रेड ब्रांड कितनी जल्दी नुकसान से बचने के लिए शील्ड को फिर से लाता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications