चार बड़े दिग्गज सुपरस्टार की वापसी के बावजूद Raw की व्यूवरशिप में आई भारी कमी

मंडे नाइट रॉ के लिए बुरी खबर सामने आई हैं। कई बड़े सुपरस्टार्स की वापसी के बाद भी इस बार व्यूवरशिप में भारी कमी आई हैं। इस हफ्ते रॉ की व्यूवरशिप 2.854 मिलियन रही। और पिछले हफ्ते की व्यूवरशिप 2.953 थी। यानि की सीधे- सीधे इस बार 100,000 व्यूवर्स की कमी मंडे नाइट रॉ में आई। रॉ का पहला घंटा सही रहा था। समोआ जो, नाया जैक्स और स्टेफनी मैकमैहन ने वापसी की। और इसमें ही कर्ट एंगल को सर्वाइवर सीरीज का कप्तान नियुक्त किया गया था। इसके अलावा नाया जैक्स ने रॉ विमेंस टीम ज्वॉइन की। दूसरे घंटे में रॉ ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच मिज और मैट हार्डी के बीच रखा था। इसके अलावा फिन बैलर और सिजेरो का मैच भी था। तीसरे घंटे में रॉ ने रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच एलेक्सा और मिक्की जेम्स के बीच रखा। और इसमें ब्रॉन स्ट्रोमैन की वापसी भी शामिल थी। पहले घंटे: 3.102 मिलियन दूसरा घंटे: 2.943 मिलियन तीसरे घंटे: 2.517 मिलियन देखा जाए तो पर घंटे के हिसाब से व्यूवरशिप कम होती गई। जबकि तीसरे घंटे व्यूवरशिप ज्यादा रहनी चाहिए थी। हालांकि इस दौरान NBA का मैच भी चल रहा था। जिस कारण इस व्यूवरशिप में कमी आई हैं। आजकल NFL और NBA का सीजन वहां पर चल रहा हैं। जिस कारण भी व्यूवरशिप में भारी कमी आ रही हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications