Raw की व्यूवरशिप में भारी उछाल आने के बाद भी WWE के लिए बुरी खबर सामने आई

मंडे नाइट रॉ के लिए इस हफ्ते बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। रॉ की इस हफ्ते की व्यूवरशिप 2.813 रही। पिछले हप्ते के मुकाबले इस हफ्ते काफी बढ़ोत्तरी सामने आई हैं। पिछले हफ्ते 2.759 व्यूवरशिप थी। हालांकि एक निराश करने वाली बात ये भी है कि तीसरे घंटे में व्यूवरशिप में भारी कमी आई हैं। तीसरे घंटे में एंब्रोज,सैथ रॉलिंस का मुकाबला द बार के साथ था। ये मेन इवेंट मैच था। 700000 व्यूवर की कमी तीसरे घंटे में आई हैं। और ये बुरी खबर हैं। पहले घंटे की व्यूवरशिप अच्छी रही। यहां रोमन रेंस, जेसन जॉर्डन और समोआ जो के बीच गहमागहमी हुई थी। और यहीं फिर जेसन जॉर्डन के खिलाफ रोमन रेंस ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दूसरे घंटे में पेज का मुकाबला साशा बैंक्स के साथ हुआ था और क्रूजरवेट डिवीजन में फैटल 4 वे मैच हुआ था। तीसरे घंटे में असुका और एलिसा फॉक्स का मुकाबला था। वहीं टैग टीम चैंपियनशिप मैच सैथ रॉलिंस, डीन एंब्रोज VS सिजेरो, शेमस के बीच था। इस हफ्ते रॉ की व्यूवरशिप NFL गेम्स से ज्यादा ऊपर रही हैं। पहला घंटा: 3.147 मिलियन दूसरा घंटा: 2.862 मिलियन

Ad
तीसरा घंटा: 2.430 मिलियन
Ad
Ad
रॉ की व्यूवरशिप घंटे की दर से कम होती गई हैं। तीसरे घंटे में तो व्यूवरशिप काफी कम रही हैं। वैसे ऐसा होता नहीं। मेन इवेंट के कारण तीसरे घंटे में हमेशा व्यूवरशिप आगे बढ़ती हैं। लेकिन इस बार उल्टी ही हो गया। और WWE को नुकसान हो गया।
Ad
Ad
कई फैंस का कहना है कि इस बार रॉ का एपिसोड काफी अच्छा था इसलिए व्यूवरशिप में बढ़ोत्तरी हुई थी। लेकिन तीसरे घंटे को देखा जाए तो फैंस ने टैग टीम चैंपियनशिप मैच में ज्यादा मजा नहीं लिया। अगले हफ्ते रॉ के ब्रॉडकास्ट से 30 मिनट पहले NFL गेम्स भी होगा। इन मैचों में ज्यादा समय का ज्यादा अंतर नहीं है। तो अगले हफ्ते की व्यूवरशिप में कमी आ सकती हैं। WWE को अभी से इसके लिए तैयारी करनी पड़ेगी।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications