अगले हफ्ते होने वाले WWE ड्राफ्ट से जुड़ी नई जानकारी आई सामने

अगले हफ्ते होने वाली रॉ और स्मैकडाउन शानदार होगी, क्योंकि यहां अब सुपरस्टार्स शेकअप होगा। जिसमें कई सुपरस्टार्स की अदला बदली हो सकती है। सभी को इंतजार है अब नए रोस्टर की। सभी के जेहन में एक ही सवाल है कि कौन-कौन सुपरस्टार का शेक अप होगा। PWInsider ने कुछ हिंट दिया है कि इस मिनी ड्राफ्ट में कुछ सुपरस्टार्स का पुनर्मिलन हो सकता है। और शायद इसके बाद कुछ टाइटल में भी बदलाव हो जाएगा। पिछले साल हुए ड्राफ्ट में कई ऐसे मौके देखने को मिले थे। गैलोज और एंडरसन को रॉ में डाल दिया गया था, इसके बाद उन्होंने टैग टीम का टाइटल अपने नाम किया। इस साल वैसे सबकी नजरें एजे स्टाइल्स पर है। वो स्मैकडाउन छोड़कर रॉ में जा सकते है। कहा ये भी जा रहा है इस ब्रांड के टॉप टाइटल जीतने वाले रैसलर भी रॉ में जा सकते है। इस रिपोर्ट के अनुसार ये भी कहा जा रहा है कि ल्यक गैलोज और एंडरसन स्मैकडाउन जा सकते है, जबकि स्टाइल्स स्ममैकडाउन में भी रह सकते है। बैकस्टेज के एक सैगमेंट में इन लोगों के बीच आपस में तनाव भी देखने को मिला था। इसका मतलब ये हुआ की कुछ ग्रुप का पुनर्मिलन यहां हो सकता है। यहां से इनकी लड़ाई भी आगे बढ़गी। द क्लब का भी बदलाव नहीं होगा। वहीं विमेंस डिवीजन में भी बदलाव देखने को मिल सकते है। एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर एक बार फिर एक ही जगह नजर आ सकते है। कहा ये भी जा रहा है कि न्यू डे की टीम भी स्मैकडाउन में जा सकती है। जबकि एडेन रॉ में आ सकते है। WWE ड्राफ्ट के एलान के बाद फैंस के सामने कई सवाल हैं जैसे कि क्या रोमन रेंस स्मैकडाउन में जाएंगे और एजे स्टाइल्स रॉ का हिस्सा होंगे? इन सभी सवालों का जवाब सबको अगले हफ्ते मिल जाएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications