अगले हफ्ते विंस मैकमैहन के Smackdown Live में आने की वजह सामने आई

इस हफ्ते स्मैकडाउन के अंत में ये खुलासा किया गया की अगले हफ्ते स्मैकडाउन में विंस मैकमैहन आएंगे। पूर्व यूएस चैंपियन केविन ओवंस और शेन मैकमैहन के बीच चल रहे झगड़े को सुलझाने के लिए वो यहां पर आएंगे। हालांकि कल विंस मैकमैहन के कहने पर डेनियल ब्रायन ने शेन मैकमैहन को सस्पेंड कर दिया है। शेन और केविन के बीच दिक्कत पिछले कुछ महीनों से चल रही थी। ओवंस ने अपना यूएस टाइटल गंवाने का इल्जाम शेन पर लगाया। उऩ्होंने आरोप लगाया की वो एजे स्टाइल्स की तरफ है। शेन ने कमिश्नर होने के नाते चीजों को सही करने की कोशिश की लेकिन इस हफ्ते केविन ओवंस ने अपनी सारी लिमिट क्रास कर दी। उऩ्होंने शेन के परिवार के बारे में उल्टा बोल दिया। गुस्से में आकर शेेन ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद सिक्योरिटी और डेनियल ब्रायन ने आकर शेन को रोका। इसके बाद बैकस्टेज में डेनियल के पास विंस का कॉल आया। और उन्होंने अपने बेटे शेन को सस्पेंड करने का एलान कर दिया। लास वेगास में अगले हफ्ते स्मैकडाउन होगा। WWE.COM में WWE ने पोस्ट किया है की अगले हफ्ते विंस यहां पर वापसी करेंगे। विंस मैकमैहन अब अगले हफ्ते केविन और शेन के बीच चल रहे विवाद के बारे में बात करेंगे। और अब स्मैकडाउन खास होने वाली है। क्योंकि केविन ने यहां पर शेन के परिवार के बारे में बहुत कुछ बोल दिया था। इस बात को शेन सहन नहीं कर पाए। और केविन को एऩाउंस टेबल पर गिरा-गिरा के मारने लगे। सिक्योरिटी ने आकर उऩ्हें रोका था। यहीं वजह थी की शेन मैकमैहन को सस्पेंड करना पड़ा। डेनियल ब्रायन और केविन के बीच अंत में बात भी हुई। केविन लगातार डेनियल पर कुछ करने की बात कह रहे थे। तब जाकर अंत में डेनियल ने एलान कर दिया की इसके बारे में बात करने विंस मैकमैहन खुद अगले हफ्ते इस एपिसोड में आएंगे। अब देखना होगा की विंस मैकमैहन आकर क्या बयान देंगे? क्या वो केविन ओवंस के लिए कुछ नया प्लान तैयार करेंगे? स्मैकडाउन का अगला पीपीवी 8 अक्टूबर को होगा। विंस मैकमैहन अगले हफ्ते आएंगे। तो ये उम्मीद लगाई जा रही है की वो कुछ लिगल एक्शन केविन ओवंस के खिलाफ नहीं लेंगे लेकिन हैल इन सैल में शेन के खिलाफ लड़ने का ऑफर देंगे। शेन सस्पेंड हो चुके है। तो वो इस मौके को हाथ से नहीं जाने देंगे। और अगर ऐसा होता है तो वो इस मैच के लिए हां बोल सकते है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications