'रोमन रेंस को WWE में पुश मिलना कभी खत्म नहीं होगा'

रोमन रेंस इस समय WWE में आकर्षण का केंद्र है। वो इस समय कंपनी के बेबीफेस है। जो लोग ये सोचते है कि, ज्यादा दिन तक रोमन रेंस को कंपनी में पुश नहीं पाएगा। उनको बड़ा झटका लगा है। डेव मैल्टजर के अनुसार, रोमन रेंस को कंपनी द्वारा पुश मिलना कभी बंद नहीं होगा। जब डेव मैल्टजर से पूछा गया कि, क्या फिन बैलर के वापस आने के बाद रोमन रेंस को कंपनी द्वारा पुश मिलना खत्म हो जाएगा। तो मैल्टजर का कहना था कि, ऐसा कभी नहीं होगा। फिलहाल तो ऐसा कभी नहीं होगा। पिछले कई बार मैल्टजर ने रोमन रेंस को पुश देना गलत बताया था, लेकिन मैल्टजर की इन बात से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, आने वाले समय में रोमन रेंस और ऊंचाईयों तक पहुंच सकते है।It will never end. Isn't that obvious by now. https://t.co/wc71TSgyis — Dave Meltzer (@davemeltzerWON) February 3, 2017 2014 में शील्ड के टूटने से WWE को तीन नए स्टार मिले। लेकिन रोमन रेंस हमेशा कंपनी का अच्छा फेस रहे, और उन्हें कंपनी ने हमेशा आगे पुश किया। रोमन रेंस जल्दी ही मेन इवेंट का एक चेहरा बन गए। बहुत जल्द ही वो पीछ से आगे बढ़ गए। सभी चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की, और सभी मौकों को भुनाया। रोमन रेंस छोटे लेवल से ही फैंस की पसंद रहे है। WWE ने हमेशा रोमन रेंस को बेबीफेस के तौर पर पुश किया है। हालांकि क्राउड ने कभी-कभी रेंस को पसंद नहीं किया, लेकिन कंपनी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा, और क्रिएटिव टीम ने अपना काम किया। पिछले तीन रॉयल रंबल में कंपनी ने रोमन रेंस की बुकिंग की है। 2015 में रोमन रेंस ने रॉयल रंबल अपने नाम भी की। हालांकि इसके बाद फैंस ने रुसेव के नाम पर चैंट भी किया था। 2016 में भी रेंस का हाल कुछ ऐसा ही रहा। कुछ रोमन के साथ रहे तो कुछ अलग। लेकिन मेन मैचों में हमेशा वो आगे रहे। इस बार के रॉयल रंबल में रोमन रेंस 30वें नंबर पर आए थे। जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि रैसलमेनिया में अंडरटेकर और रोमन रेंस का मुकाबला होगा। और फैंस उम्मीद लगा रहे है कि रोमन रेंस कार्ड से नीचे कभी नहीं जाएंगे।

Ad
youtube-cover
Ad

फिलहाल तो रेंस को रोकना नामुमकिन है। अगर उन्हें कोई इंजरी होती है तब हो सकता है कि कुछ हो जाएगा। ये भी हो सकता है कोई नया उभरता सुपरस्टार उन्हें रोक सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications