WWE ने साल 2017 के सबसे यादगार डैब्यू का खुलासा किया

साल 2017 अब लगभग खत्म हो चुका है और सारी दुनिया 2018 का बेसब्री से इंतजार कर रही है। रैसलिंग के दीवाने और खासतौर पर WWE फैंस के लिए 2017 कई यादगार पल लेकर आया। फैंस को रैसलमेनिया के दौरान रिंग में गोल्डबर्ग, अंडरटेकर जैसे लैजेंड्स लड़ते हुए दिखाई दिए, वहीं कई सुपरस्टार्स ने यादगार वापसी की और कुछ का जबरदस्त डैब्यू हुआ। इस साल WWE मेन रोस्टर में कई सारे सुपरस्टार्स ने डैब्यू किया और साल के आखिर तक अपने काम से फैंस का दिल जीता। 2017 की शुरुआत में रॉयल रम्बल पीपीवी के दौरान दसवें नंबर पर टाय डिलिंजर ने एंट्री मारी। ये उनका WWE डैब्यू था और उनके लिए रॉयल रम्बल से बड़ा कोई स्टेज नहीं हो सकता था। टाय डिलिंजर के डैब्यू की अफवाहें पहले से लग रही थी और वो सच साबित हुई। रैसलमेनिया 33 के बाद WWE NXT की फेमस टैग टीम द रिवाइवल ने मेन रोस्टर में डैब्यू किया और उन्होंने अपने पहले ही मैच न्यू डे को मात दी। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता था कि WWE मैनेजमेंट को डैश विल्डर और स्कॉट डॉसन की जोड़ी पर कितना भरोसा है। सर्वाइवर सीरीज़ के बाद स्मैकडाउन लाइव पर रूबी रायट, साराह लोगन और लिव मॉर्गन की टीम का डैब्यू हुआ, जोकि रूबी रायट के नाम से जानी गई। इन सुपरस्टार्स ने मिलकर स्मैकडाउन की कई विमेंस रैसलरों की धुलाई की है। इसके अलावा WWE में मैंडी रोज़, सोन्या डेविल ने पेज के साथ मिलकर डैब्यू किया। फैंस को शिंस्के नाकामुरा, बॉबी रूड का डैब्यू भी देखने को मिला। WWE ने अपने टॉप डैब्यू के रूप में समोआ जो को चुना है। इसे भी पढ़ें: 5 बड़ी चीज़ें जो जनवरी 2018 में WWE में हो सकती है समोआ जो ने रायल रम्बल के बाद हुई रॉ के दौरान डैब्यू करते हुए सैथ रॉलिंस पर अटैक किया। पहले सैथ रॉलिंस और ट्रिपल एच की दुश्मनी चल रही थी, इस वजह से ट्रिपल एच ने रिंग में आकर सैथ रॉलिंस को बाहर आने के लिए ललकारा और फिर समोआ जो ने पीछे से आकर सैथ रॉलिंस पर अटैक कर दिया।

Ad
youtube-cover
Ad
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications