वीडियो: जब रिंग में द ग्रेट खली और जिंदर महल ने दिखाया सांप और सपेरे का खेल

Ankit

WWE में लड़ाई देखने को मिलती है तो कुछ सैगमेंट्स हसी मजाक के भी डाले जाते हैं जिससे फैंस को रोमांच लगातार मिलता रहे। कभी कोई सुपरस्टार कुछ करता तो कभी फैंस के लिए स्टोरीलाइन बनाई जाती है। कुछ साल पहले भारतीय मूल के दो सुपरस्टार्स ने भी रिंग के बीच में सांप और सपेरे का खेल दिखाया था। द ग्रेट खली का नाम सुनते ही जहन में लंबा कद और उनका चेहरा सामने आ जाता है। वहीं इस बार उनका साथ जिंदर महल ने भी दिया था। ये दोनों रिंग के साइड में खड़े होकर सांप और सपेरे का खेल कर रहे थे। दरअसल, सैंटिनो मरैला अपना फिनिशिंग मूव मारने जा रहे थे और हमेशा अपने मूव में सांप की सोक्स रखते है जिससे वो मूव लगा सके। जैसे ही उन्होंने सांप वाली सोक्स हाथ में डाली तभी जिंदर महल और द ग्रेट खली ने बीन निकाली और उसको बजाना शुरु कर दिया। सपेरे की धून को सुनते हुए सैंटिनो मरैला एक सांप की तरह हरकत करने लगे। वहीं इस सैगमेंट को फैंस ने काफी पसंद किया। जब-जब सैंटिनो मरैला गिर जाते तभी जिंदर महल और द ग्रेट खली वहीं धून बचाना शुरु कर देते। आप इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कैसे WWE की रिंग में सांप और सपेरे का खेल देखने को मिला।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications