WWE सुपरस्टार मुस्तफा अली (Mustafa Ali) ने और उनकी पत्नी उजमा ने फैंस को बड़ी खबर दी। उजमा इस साल दिसंबर में अपने तीसरे बच्चे को जन्म देंगी। सबसे बड़ी कि उनकी लड़की होगी। अली ने ट्विटर पर वीडियो शेयर की और जेंडर का खुलासा किया। आपको बता दें इस कपल का ये तीसरा बच्चा होगा। ये खबर सुनकर जरूर अली के फैंस भी बहुत खुश हुए होंगे।baby girl on the way pic.twitter.com/ENMSAcVXju— Mustafa Ali / Adeel Alam (@AliWWE) July 25, 2021WWE मेन रोस्टर में अली ने अभी तक अच्छा काम कियाWWE Raw का हिस्सा इस समय अली है। साल 2019 में ब्लू ब्रांड में अली ने मेन रोस्टर डेब्यू किया था और तब से काफी अच्छा काम कर रहे हैं। WWE ने अली को पुश भी दिया लेकिन उनकी इंजरी की वजह से काफी नुकसान उन्हें उठाना पड़ा। वैसे डेब्यू के बाद ही डेनियल ब्रायन के साथ अली का मैच हुआ था। पहले ही मैच में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन कर फैंस को दिल जीत लिया। आपको बता दें कि मुस्तफा अली को साल 2016 में WWE में साइन किया गया था। इसके बाद वो 205 लाइव में नजर आए थे। यहां कई अच्छे मैच अली ने लड़े थे। मेन रोस्टर में भी काफी अच्छे मैच अभी तक अली ने लड़े। हाल ही में रेट्रीब्यूशन ग्रुप के लीडर के रूप में अली ने अच्छा काम किया था हालांकि इस ग्रुप को सफलता नहीं मिली। ग्रुप के सदस्यों ने ही अली के ऊपर हमला कर दिया था। अली इसके बाद किसी अच्छी स्टोरीलाइन में नजर नहीं आए। रिंग में फैंस उन्हें हमेशा देखना चाहते हैं लेकिन कुछ समय से वो बाहर ही चल रहे हैं। इस हफ्ते मंडे नाइट Raw में अली एक्शन में नजर आ सकते हैं। WWE ने इस चीज के संकेत कुछ दिन पहले दिए थे। हालांकि अली का प्रतिद्वंदी कौन होगा ये किसी को नहीं पता।फैंस की वापसी हो गई और अली के पास अब अच्छा मौका होगा। एक बार वो बवाल मचाकर फैंस के सामने अपने रूतबा बढ़ा सकते हैं। WWE को भी अब उन्हें पुश देना चाहिए। वैसे सभी को पता है कि अली के पास बहुत टैलेंट हैं। अगर WWE अली को सही से बिल्ड करेगा तो आने वाले समय में वो बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं।