WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पांच साल WWE में परफॉर्म करने के बाद मुस्तफा अली (Mustafa Ali) ने कंपनी से रिलीज की मांग कर दी है। पिछले साल Survivor Series के बाद से WWE टीवी पर मुस्तफा अली नजर नहीं आए। इस स्मैकडाउन (SmackDown) सुपरस्टार ने ट्विटर के जरिए बहुत बड़ी मांग कर दी है। WWE सुपरस्टार मुस्तफा अली ने किया ट्वीटअली ने WWE टीवी पर अभी तक अच्छा काम किया। हालांकि उन्हें कभी बड़ा पुश नहीं दिया गया। रिंग में अपने एक्शन के लिए हमेशा से अली मशहूर रहे। कई अच्छे मैचों में भी अली ने अपने करियर में हिस्सा लिया। अली ने अपने काम से फैंस के दिलों में जगह बनाई। WWE क्रिएटिव टीम के पास शायद अली के लिए कोई प्लान नहीं है। इस वजह से ही वो लंबे समय से बाहर बैठे हुए है। अली ने अब निराश होकर अपने रिलीज की मांग कर दी है।Mustafa Ali / Adeel Alam@AliWWEi am requesting my release from wwe11:02 AM · Jan 16, 2022417025928i am requesting my release from wwe https://t.co/Q1QP8SA5zVफाइटफुल सलेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विंस मैकमैहन और अली के बीच बैकस्टेज काफी दिक्कतें चल रही हैं। इस वजह से भी शायद अली ने अपने रिलीज की मांग की है। अली ने साल 2016 में 205 लाइव में कदम रखा था। बेबीफेस के रूप में यहां पर उन्होंने अच्छा काम किया था। SmackDown में इसके बाद अली आ गए थे। मेन रोस्टर में अली का मैच पहले डेनियल ब्रायन के साथ हुआ था। इस मैच में अली ने सभी का दिल जीत लिया था। खुद ब्रायन ने उनकी तारीफ की थी।रेट्रीब्यूशन ग्रुप के लीडर के रूप में भी अली ने काम किया था। हालांकि रेट्रीब्यूशन ग्रुप ज्यादा जलवा WWE में नहीं दिखा पाया। पिछले साल 29 अक्टूबर को SmackDown के एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अली का अंतिम मैच हुआ था। इस मैच में अली की हार हुई थी। इसके बाद वो WWE टीवी पर नजर नहीं आए। WWE ने अभी तक अली की बात का कोई जवाब नहीं दिया है। शायद कुछ दिन बाद WWE द्वारा अली को रिलीज किया जा सकता है। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को बड़ा झटका लगेगा।Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappI'll go ahead and say this much publicly -- Mustafa Ali hasn't been on paternity leave. He asked for one show off for that. twitter.com/SeanRossSapp/s…Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappI'll have a lot more on the Mustafa Ali release request on FightfulSelect.com. There's a LOT to this one11:20 AM · Jan 16, 20222688253I'll have a lot more on the Mustafa Ali release request on FightfulSelect.com. There's a LOT to this oneI'll go ahead and say this much publicly -- Mustafa Ali hasn't been on paternity leave. He asked for one show off for that. twitter.com/SeanRossSapp/s…