आपको याद दिला दें कि साल 2020 में WWE में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) और MVP को साथ लाकर द हर्ट बिजनेस नाम के फैक्शन का गठन किया गया था। अब उसके 2 साल बाद इस फैक्शन का अंत कर दिया गया है क्योंकि रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में MVP ने लैश्ले पर अटैक किया था।लाना और मिरो (रुसेव) के साथ विवादित स्टोरीलाइन के खत्म होने के बाद लैश्ले के कैरेक्टर को एक नई शुरुआत की जरूरत थी। आपको बता दें कि MVP ने लैश्ले को WWE चैंपियन बनाने और कंपनी के सबसे मुख्य सुपरस्टार्स में से एक बनने में मदद की थी।साल 2021 के मार्च महीने में वो द मिज़ को हराकर पहली बार WWE चैंपियन बने। वहीं Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर को हराकर उन्होंने दूसरी बार इस टाइटल पर कब्जा जमाया था, मगर Elimination Chamber 2022 में आई चोट के कारण वो अपने टाइटल को डिफेंड करने में असमर्थ नजर आए।Raw के हालिया एपिसोड में MVP ने बॉबी लैश्ले को इंट्रोड्यूस किया, लेकिन अगले ही पल उन्हें ओमोस ने कन्फ्रंट किया, जिन्होंने WrestleMania 38 में लैश्ले के खिलाफ हार के बाद रिमैच की मांग की। लैश्ले और ओमोस के कन्फ्रंटेशन के दौरान MVP ने अपने साथी पर अटैक कर सबको चौंका दिया। इसी के साथ लैश्ले अब बेबीफेस बन गए हैं और ओमोस को अब MVP का नया क्लाइंट कहा जाएगा।WWE@WWEWHAT JUST HAPPENED?!?!?!?!?@The305MVP just turned on @fightbobby on #WWERaw after #WrestleMania!7:12 AM · Apr 5, 20221609328WHAT JUST HAPPENED?!?!?!?!?@The305MVP just turned on @fightbobby on #WWERaw after #WrestleMania! https://t.co/yJVUirrXZ3क्या बॉबी लैश्ले अनडिसप्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे?WWE India@WWEIndiaMVP JUST ATTACKED BOBBY LASHLEY! #WWERaw7:13 AM · Apr 5, 2022293MVP JUST ATTACKED BOBBY LASHLEY! 😲 #WWERaw https://t.co/2ff8p2GVVKजैसा कि हमने आपको बताया कि Elimination Chamber 2022 में चोट के कारण बॉबी लैश्ले WWE चैंपियनशिप से बाहर हो गए थे। इसलिए देखा जाए तो उन्हें बिना मैच हारे अपनी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी। उस दृष्टि से लैश्ले चैंपियनशिप मैच मिलने के हकदार हैं, इसलिए उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल शॉट मिलने की काफी अधिक संभावनाएं हैं।मगर इस समय लैश्ले का बेबीफेस टर्न इस बात के संकेत हैं कि अगले कुछ समय तक उनकी ओमोस के साथ फ्यूड जारी रहने वाली है। लैश्ले एक मेन इवेंट सुपरस्टार का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं, इसलिए संभव है कि ओमोस के साथ स्टोरीलाइन में उन्हें मजबूत दिखाया जाएगा, जिससे वो अनडिसप्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के अगले चैलेंजर बन सकें।