WWE दिग्गज MVP ने नया कारनामा इस बार WWE Raw में किया है। करीब 10 साल बाद पहली बार सिंगल मैच में उन्होंने जीत हासिल की है। इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में सभी को चौंकाते हुए उन्होंने अपोलो क्रूज को हराया। मार्च 2010 में MVP ने सिंगल मैच में जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्हें कभी जीत नहीं मिली। एक साल से ज्यादा समय के बाद उन्हें ये जीत मिली है।ये भी पढ़ें-WWE Raw के धमाकेदार एपिसोड के बाद ट्विटर पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आईWith his victory over @WWEApollo, that was @The305MVP's first singles win on #WWERaw since March of 2010.What other @WWE Superstars can YOU name who had to wait more than a decade between 1-on-1 wins on #Raw?— WWE Stats & Info (@WWEStats) June 30, 2020WWE रॉ में मिली जीतअपोलो क्रूज और MVP की स्टोरीलाइन कुछ दिन से चल रही थी। इसमें लैश्ले भी शामिल थे। लेकिन इस बार ये बड़ा मुकाबला रॉ में देखने को मिला। इस मैच की शुरुआत के पहले MVP ने प्रोमो कट किया और अपोल क्रूज को झूठा बताया। इसके बाद अपोलो क्रूज ने एंट्री की और प्रोमो कट किया। फिर दोनों के बीच शानदार मैच देखने को मिला। खासतौर पर मैच की शुरुआत में अपोलो क्रूज का पलड़ा भारी रहा लेकिन इंटरफेरेंस ने उनका ध्यान भटका दिया और फिर MVP ने दबदबा बनाया। अंत में MVP ने जीत दर्ज की। इस मैच के बाद बॉबी लैश्ले ने क्रूज को फुल नेल्सन में फंसाया और रेफरी के कहने पर भी वो नहीं छोड़ रहे थे। इसके बाद रिकोशे और सेड्रिक ने एंट्री की और बॉबी पर हमला करके उन्हें धराशाई किया। MVP ने इस मैच में जीत हासिल कर नया कारनामा कर दिया है। अपोलो क्रूज के खिलाफ उन्हें जीत मिलेगी ये किसी ने सोचा भी नहीं था। क्योंकि पिछले कुछ समय से अपोलो क्रूज को पुश दिया जा रहा है और उनका परफॉर्मेंस भी रिंग में शानदार रहा है। खैर MVP ने करीब 10 साल बाद WWE में अपनी जीत का खाता खोल दिया है।HE DID IT!@The305MVP just DEFEATED #USChampion @WWEApollo on #WWERaw! pic.twitter.com/GXENHXvG6s— WWE (@WWE) June 30, 2020ये भी पढ़ें-3 चीज़ें जो साल 2020 में WWE फैंस को सबसे ज्यादा चौंका सकती है