WWE Raw में Wyatt Sick6 ग्रुप द्वारा अटैक किए गए टैलेंट्स के नामों का हुआ खुलासा, जानिए किन्हें बनाया गया निशाना?

WWE Raw में Wyatt Sick6 ने कई लोगों को बनाया अपना शिकार (Photo: WWE.com)
WWE Raw में Wyatt Sick6 ने कई लोगों को बनाया अपना शिकार (Photo: WWE.com)

Victims Wyatt Sick6 Faction Raw Revealed: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में Wyatt Sick6 ने डेब्यू कर बवाल मचाया। अंकल हाउडी के नेतृत्व में इस ग्रुप ने बैकस्टेज सुपरस्टार्स और ऑफिशियल्स पर हमला किया। फैंस को गजब का मंजर देखने को मिला। इस फैक्शन ने किन स्टार्स पर अटैक किया उसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। अब एक रिपोर्ट में इसके बारे में जानकारी सामने आ गई है।

Ad

Wyatt Sick6 ग्रुप के डेब्यू को बहुत टाइम से टीज किया जा रहा था। उनके डेब्यू में कंपनी ने जरूर देरी की लेकिन अंत में सब अच्छा हो गया। इस हफ्ते शो के अंत में पहले ब्रे वायट को श्रद्धांजलि दी गई और उसके बाद Wyatt Sick6 की दहशत देखने को मिली। बैकस्टेज कई लोग लहूलुहान नज़र आए।

पीड़ितों की लिस्ट में सबसे पहला नाम चैड गेबल का ही है। जब अंकल हाउडी वहां से गुजर रहे थे तब उन्हें बेसुध वहां पर देखा गया था। इसके बाद किसी का नाम सामने नहीं आया था। PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा अपडेट दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार गेबल को एक मुख्य रेसलर के रूप में सामने रखा गया था। उनके अलावा अन्य लोग WWE में लाए गए कुछ नए टैलेंट्स थे। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कोई भी सुपरस्टार NXT का नहीं था। और ना ही कोई ऐसा था जिसे आगे जाकर किसी स्टोरीलाइन में शामिल किया जा सके।

Ad

WWE सुपरस्टार चैड गेबल बड़े मैच से हुए बाहर

चैड गेबल के लिए पिछले कुछ हफ्ते अच्छे नहीं रहे हैं। WWE Clash at the Castle में सैमी ज़ेन के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। Wyatt Sick6 ग्रुप ने इसके बाद रेड ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में उनकी हालत खराब की। अब उन्हें मेंस Money in the Bank लैडर मैच के लिए होने वाले क्वालीफाइंग मुकाबले से भी हटा दिया गया है।

Wyatt Sick6 ग्रुप ने इस बार सभी को डरा दिया है। अगले हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड अब बहुत जबरदस्त होगा। सभी की नज़रें इस फैक्शन के ऊपर होंगी। इस ग्रुप का फिर से बवाल देखने को मिल सकता है। देखना होगा कि कंपनी ने क्या खास प्लान इनके लिए बनाया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications