Royal Rumble 2018: विमेंस रंबल मैच में हिस्सा लेने वाले पहले रैसलर का नाम सामने आया

रॉ में स्टेफनी के एतिहासिक एलान के बाद अब विमेंस रॉयल रंबल ने जोर पकड़ लिया है। इसे लेकर खुद सुपरस्टार और फैंस काफी उत्साहित हैं। पहली बार WWE में विमेंस रॉयल रंबल मैच होगा। स्मैकडाउन की सुपरस्टार नेओमी अब रॉयल रंबल में इतिहास रचेंगी। उन्होंने आज स्मैकडाउन में इस बात का एलान किया कि वो रॉयल रंबल में एंट्री करेंगी। यानि नेओमी का नाम सबसे पहले आ गया है। कल मंडे नाइट रॉ में सिक्स विमेंस टैग टीम मैच चल रहा था। बेली,मिकी जेम्स, साशा का मुकाबला पेज और उनके साथियों के साथ था। लेकिन इस मैच में रोस्टर की अन्य विमेंस भी आ गई। इस बीच स्टेफनी मैकमैहन ने शानदार एंट्री कर विमेंस के काम को सराहा। और पहली बार रिंग में विमेंस रॉयल रंबल मैच का एलान किया। शार्लेट फ्लेयर आज रिंग में फैंस का शुक्रिया अदा करने आई और इस बीच में नेओमी भी आ गई। नेओमी ने शार्लेट को बधाई थी और बताया की वो विमेंस रॉयल रंबल में सबसे पहली एंट्री करेंगी। और इसकी घोषणा ऑफिशियल तौर पर भी हो गई। अब अगले हफ्ते से रॉ और स्मैकडाउन का शो लाजवाब होगा। यहां पर और नामों का एलान होगा। रॉ में इस मैच का एलान किया था लेकिन इसके रूल्स अभी तक किसी को पता नहीं है और ना ही किसी को जानकारी नहीं है। WWE शायद 30 में से 20 विमेंस का मैच रख सकता है। और रोस्टर में कुल 20 विमेंस ही हैं। इसके अलावा NXT के डेब्यू और कुछ सरप्राइज रिटर्न भी इसमें शामिल होंगे। ये निर्भर करेगा कि कितनी सुपरस्टार इसमें शामिल होती हैं। उम्मीद ये की जा रही है कि इस हफ्ते और कुछ नाम इस लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications