स्मैकडाउन लाइव का आज का शो बहुत ही खास रहा। खासकर की विमेंस डिवीजन में इससे अच्छा नहीं देखने को मिल सकता है। आज के शो की शुरूआत में डेनियल ओब्रायन रिंग में आए। उन्होंने विमेंस चैंपियन नेओमी को बुलाया। इसके बाद नेओमी बड़े ही खास अंदाज में आई। उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया। डेनियल ने भी उन्हें चैंपियन बनने के लिए बधाई दी।
दरअसल एलिमिनेशन चैंबर में नेओमी ने टाइटल अपने नाम किया था। लेकिन इस दौरान उन्हें इंजरी भी हो गई थी। इसके बाद पिछले हफ्ते एलेक्सा ब्लिस को नेओमी की इंजरी की वजह से रीमैच नहीं मिल पाया। नेओमी की चोट गंभीर है और वो तकरीबन 1 महीने के लिए बाहर रह सकती है। डेनियल ओब्रायन ने इसी बात को लेकर टाइटल उनके वापस देने के लिए कहा। नेओमी ने भी टाइटल डेनियल के हाथों में दे दिया। इस दौरान वो काभी भावुक नजर आई। क्योंकि उनका कहना था कि, उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। उधर डेनियल ने भी अपना उदाहरण देते हुए कहा, करियर में उतार-चढ़ाव आते रहते है। हालांकि इसके बाद नेओमी ने एक बार फैंस को बताया की वो वापस आकर फिर इस चैंपियनशिप बैल्ट को अपने नाम करेंगी।