WWE सुपरस्टार (Naomi) नेओमी ऑफिशियल तौर पर अब स्मैकडाउन (SmackDown) का हिस्सा हो गई हैं। WWE ऑफिशियल सोन्या डेविल (Sonya Deville) के साथ उनका बैकस्टेज सैगमेंट इस बार हुआ। नेओमी ने खुद ऐलान किया कि वो अब ब्लू ब्रांड रोस्टर का हिस्सा होंगी। हालांकि सोन्या डेविल को इस खबर से कोई हैरानी नहीं हुई थी। नेओमी बहुत कुछ कहना चाहती थी लेकिन सोन्या डेविल ने कह दिया कि वो अगले हफ्ते बात करेंगे। पूरे सैगमेंट में देखा जाए तो सोन्या अपने फोन पर ज्यादा बिजी थी।What does this mean for @NaomiWWE on #SmackDown?! @SonyaDevilleWWE pic.twitter.com/oOPXVX06Op— WWE (@WWE) August 28, 2021WWE SmackDown का हिस्सा होंगी नेओमीआपको बता दें रोमन रेंस के भाई जिमी उसो की पत्नी नेओमी हैं। जिमी और जे उसो के पास इस समय SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप हैं। नेओमी के ब्लू ब्रांड में आने की खबरें पहले आ रही थी। जिमी उसो की वजह से भी कहा जा रहा था कि नेओमी को ब्लू ब्रांड का हिस्सा होना चाहिए। SmackDown में नेओमी के आने से अब विमेंस रोस्टर काफी मजबूत हो गया हैं। बेली, साशा बैंक्स, कार्मेला, बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन, वेगा भी यहां मौजूद हैं। सबसे बड़ी बात अब बैकी लिंच भी यहां नजर आ रही हैं। बेली अभी रिंग से बाहर चल रही हैं। साशा बैंक्स भी रिंग में मौजूद नहीं हैं।ब्लू ब्रांड में कुछ NXT सुपरस्टार्स ने भी डेब्यू किया था। बहुत बार ये खबर आई कि रोमन रेंस के फैक्शन को नेओमी ज्वाइन कर सकती हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को मजा आएगा। फैंस ये चीज काफी लंबे समय से देखना चाहते हैं। जिमी उसो और नेओमी अब टैग टीम के रूप में भी काम कर सकते हैं। शायद इस वजह से भी नेओमी को यहां डाला गया।नेओमी के लिए WWE ने कोई ना कोई बड़ा प्लान तैयार जरूर किया होगा। बैकी लिंच की राइवलरी अभी बियांका ब्लेयर के साथ चल रही हैं। इसके बाद शायद नेओमी टाइटल पिक्चर में आ सकती हैं। ब्लू ब्रांड का एपिसोड दो घंटे का होता है और यहां पर हर हफ्ते नजर आना काफी मुश्किल काम है। रेड ब्रांड में बहुत मौके मिल जाते हैं क्योंकि ये एपिसोड तीन घंटे का होता है। अगर जल्द ही किसी बड़ी स्टोरीलाइन में नेओमी नहीं आएंगी तो फिर उन्हें नुकसान होगा।