9 महीने पहले WWE से अचानक गायब होने वाले पूर्व चैंपियन ने अपने फ्यूचर को लेकर दिया अपडेट, जानकर आपका दिल टूट जाएगा

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Naomi: ऐसा लग रहा है कि WWE में अब नेओमी (Naomi) का काम खत्म हो गया। उन्होंने अपने बायोडाटा में बदलाव कर बड़े संकेत इस बार दिए। पिछले साल 16 मई को रॉ (Raw) के एपिसोड से वो अचानक चली गई थीं। उनके साथ साशा बैंक्स (Sasha Banks) भी थीं। क्रिएटिव टीम के साथ कुछ पंगा होने के कारण दोनों ने ये कदम उठाया था।

Ad

नेओमी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम बायोडाटा में बदलाव किया। यहां उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया। उन्होंने अपना रियल नाम ट्रिंटी फाटू लिखा। ट्विटर पर भी वो इसी नाम से दिखती हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि शायद उन्होंने WWE में दोबारा ना आने का प्लान बना लिया है।

Ad

WWE में नेओमी ने किया शानदार काम

नेओमी का WWE रन शानदार रहा। उन्होंने विमेंस डिवीजन में जबरदस्त काम किया। उनकी वजह से बहुत से रेसलर्स को फायदा हुआ। उन्होंने दो बार SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती। साल 2009 में पहली बार कंपनी के साथ उन्होंने डील साइन की थी।

कुछ समय पहले भी नेओमी ने WWE में वापसी ना करने के संकेत दिए थे। ट्विटर पर उन्होंने दो शब्दोंं का मैसेज दिया था

Ad

साशा बैंक्स ने कुछ समय पहले NJPW में डेब्यू कर लिया था। पिछले साल जाने क बाद पहली बार साशा किसी कंपनी में नज़र आईं। वैसे नेओमी की अगर दोबारा वापसी होगी तो सभी को अच्छा लगेगा। फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके आने से विमेंस डिवीजन भी मजबूत होगा। खासतौर पर हमेशा की तरह ब्लू ब्रांड में वो धमाल मचा सकती हैं।

उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। WWE द्वारा भी कोई जानकारी उन्हें लेकर नहीं दी गई। शायद जब उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होगा तब कुछ खुलासा हो सकता है। कुछ समय पहले कहा जा रहा था कि वो रोमन रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन के साथ जुड़ सकती हैं। हालांकि अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं देखने को मिला है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications