WWE: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) में डेब्यू करते हुए रोमन रेंस (Roman Reigns) के द ब्लडलाइन फैक्शन को जॉइन किया था और सोलो की हाल ही में रोमन के साथी सैमी जेन (Sami Zayn) के साथ ट्विटर पर झड़प हो गई। अब पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन नेओमी (Naomi) ने ट्विटर पर दोनों सुपरस्टार्स के बीच हुए जुबानी जंग को लेकर प्रतिक्रिया दी है।Sami Zayn@SamiZaynBlood is important, sure, but it should never be used as a reason to exclude people. I’m not saying you or anyone else would do that, just making a general statement. Ok anyways look forward to meeting you soon uce! twitter.com/wwesolosikoa/s…Solo@WWESoloSikoa🩸 comes first.Always. twitter.com/wweonfox/statu…11013652🩸 comes first.Always. twitter.com/wweonfox/statu…Blood is important, sure, but it should never be used as a reason to exclude people. I’m not saying you or anyone else would do that, just making a general statement. Ok anyways look forward to meeting you soon uce! twitter.com/wwesolosikoa/s…इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ द ब्लडलाइन मेंबर के रूप में दिखाई देंगे। बता दें, सोलो ने हाल ही में WWE On Fox द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो को रिट्वीट करते हुए कहा था कि खून (परिवार) सबसे पहले आता है। इस वीडियो में द ब्लडलाइन को बिना सैमी जेन के दिखाया गया था। अब सैमी जेन ने सोलो सिकोआ के ट्वीट का जवाब दिया है और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-"खून का काफी महत्व होता है लेकिन किसी को बाहर करने के लिए यह कारण नहीं होना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप या कोई और यह करेगा। मैं केवल अपनी बात रख रहा हूं। मैं आपसे (सोलो सिकोआ) मिलने को लेकर काफी उत्सुक हूं।"ट्विटर पर सैमी जेन और सोलो सिकोआ के बीच हुए जुबानी जंग को लेकर नेओमी भी प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दीं और उन्होंने हंसने वाली इमोजी शेयर की। बता दें, नेओमी WWE सुपरस्टार जिमी उसो की वाइफ हैं। यही कारण है कि फैंस लंबे समय से नेओमी को द ब्लडलाइन में शामिल करने की मांग करते आए हैं।WWE हॉल ऑफ फेमर ने सोलो सिकोआ के रोमन रेंस के फैक्शन को जॉइन करने को लेकर दी प्रतिक्रियाRIKISHI@TheREALRIKISHISay his name @WWESoloSikoa2190142Say his name @WWESoloSikoa https://t.co/ljpcdXtlzjसोलो सिकोआ के द ब्लडलाइन जॉइन करने के बाद WWE हॉल ऑफ फेमर और सोलो के पिता रिकीशी ने प्रतिक्रिया दी है। बता दें, रिकीशी ने फैंस को द ब्लडलाइन के सबसे नए मेंबर सोलो सिकोआ को एकनॉलेज करने को कहा है। देखा जाए तो द ब्लडलाइन में रोमन रेंस और द उसोज के पास पहले से ही टाइटल्स मौजूद हैं इसलिए सोलो सिकोआ भी आने वाले समय में आईसी चैंपियनशिप हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।