हैल इन ए सैल में शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला नटालिया के साथ होगा। इन दोनों के बीच विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। ट्विटर में इन दोनों के मैच को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है। इस मैच में ये दोनों इतिहास रच सकती हैं। After #HIAC, @MsCharlotteWWE & @NatbyNature will be the only women in history to have competed for 4 different titles in singles matches! pic.twitter.com/Yw6zYLvM6d — Boris (@bvmbshelled) October 4, 2017 तीन हफ्ते पहले विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर का मैच हुआ था। जिसमें टमिना, बैकी लिंच और नेओमी को हराकर शार्लेट फ्लेयर ने ये मैच जीता था। समरस्लैम के बाद अब नटालिया हैल इन ए सैल में अपना टाइटल डिफेंड करेंगी। इससे पहले नटालिया और शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला NXT में चैंपियनशिप के लिए हुआ था। यहां पर शार्लेट ने नटालिया को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इसके बाद रोडब्लाक 2016 में में इन दोनों का मुकाबला हुआ। इसमें भी शार्लेट ने विजय हासिल की थी। और रैसलमेनिया 32 में फिर अपना टाइटल डिफेंड किया। रैसलमेनिया के बाद पेबैक में इन दोनों का मुकाबला हुआ था। यहां पर रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ। रिक फ्लेयर की मदद से शार्लेट ने एक बार फिर नटालिया को हरा दिया। बोरिस ने ट्विटर पर ये बात कही है कि ये दोनों हैल इन ए सैल में एक रिकॉर्ड बनाएंगी। यानि की ये दोनों पहली बार चार अलग-अगल चैंपियनशिप के लिए आमने-सामने होंगी। इससे पहले जितनी बार इनका मुकाबला हुआ वो अलग-अलग चैंपियनशिप के लिए था। नटालिया इस बार फिर से अपना टाइटल शार्लेट के खिलाफ डिफेंड करेंगी। फैंस को इस मैच का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। और ये मैच विमेंस डिवीजन के लिए काफी शानदार साबित हो सकता हैं। और ये दोनों सुपरस्टार मेन रोस्टर में टॉप पर आती है। ऐसे में ये मुकाबला काफी रोमांचक होगा। इस रविवार को हैल इन ए सैल पीपीवी का आयोजन होगा।