WWE में 1500 से ज्यादा मैच लड़ने वाले रेसलर के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सामने आई बड़ी खबर, जानिए क्या कंपनी के साथ बने रहेंगे?

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर आया अहम अपडेट (Photo: WWE.com)

Natalya Future With WWE: पिछले कुछ महीनों में कई WWE सुपरस्टार्स के कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुए। कुछ ने अपना कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू किया और कुछ ने कंपनी को अलविदा कह दिया। नटालिया (Natalya) भी अपने कॉन्ट्रैक्ट को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं।

Ad

WWE और नटालिया के बीच कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू को लेकर मई से बातचीत चल रही है। उस दौरान बताया गया था कि उनका अनुबंध कंपनी के साथ खत्म हो रहा है। कई लोगों का मानना है कि नटालिया लंबे समय से WWE के साथ हैं और इस वजह से वो आगे भी टिकी रहेंगी।

कुछ लोगों का कहना है कि वो अब WWE से बाहर जाने के बारे में सोच सकती हैं। वो कुछ नया करने की कोशिश कर सकती हैं। PWInsider ने अब नटालिया को लेकर अब बड़ी खबर दी है। रिपोर्ट के अनुसार नटालिया ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। हालांकि, उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी पता नहीं है। अब लग रहा है कि WWE के साथ आगे भी वो बनी रहेंगी।

नटालिया के WWE में बने रहने के साथ वो चैड गेबल, सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर जैसे रेसलर्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। इन स्टार्स ने भी कंपनी के साथ अपना दोबारा कॉन्ट्रैक्ट हाल ही में साइन किया है।

Ad

रिकोशे ने कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया। उन्होंने कंपनी को छोड़ने का ऐलान किया। कहा जा रहा है कि वो अब बहुत जल्द AEW में जा सकते हैं। बैकी लिंच का कॉन्ट्रैक्ट भी पिछले महीने खत्म हो गया था। अभी तक उन्हें लेकर भी कोई जानकरी सामने नहीं आई।

WWE में अभी तक नटालिया ने अच्छा काम किया है

नटालिया ने पिछले महीने 4 जून को NXT में अंतिम मैच लड़ा था। अब जब उन्होंने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है तो फिर वो बहुत जल्द रिंग में नज़र आएंगी। पिछले कुछ सालों में नटालिया ने यंग स्टार्स के साथ काम किया है। वो WWE में 1500 से ऊपर मैच लड़ चुकी हैं। 2024 में अभी तक उन्होंने 27 मैच लड़े हैं। उन्हें 10 मैचोंं में हार का सामना करना पड़ा है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications