WWE दिग्गज Vince McMahon को लेकर बड़ा ऐलान, डॉक्यूमेंट्री में होंगे अहम खुलासे?

Ujjaval
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर बड़ा ऐलान (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर बड़ा ऐलान (Photo: WWE.com)

WWE Legend Vince McMahon Documentary Release Date Announced: WWE के पूर्व चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE को दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी बनाने में अहम किरदार निभाया। इसी बीच मैकमैहन को रेसलिंग जगत के सबसे विवादित नामों में भी गिना जा सकता है। वो लगातार अलग-अलग तरह के विवादों में रहे हैं। अब उन्हें लेकर बड़ा ऐलान हुआ है।

Netflix ने हाल ही में बताया किया कि विंस मैकमैहन पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की जाने वाली है। इसका नाम "Mr. McMahon" रहने वाला है। इसमें उनके रेसलिंग जगत में उभरते हुए टॉप पर आने और फिर विवादों में आने के कारण नीचे जाने की कहानी पर बात की जाएगी। इसे Netflix पर 25 सितंबर 2024 को रिलीज किया जाने वला है।

Netflix ने यह भी बताया कि WWE दिग्गज विंस मैकमैहन पर आने वाली इस खास डॉक्यूमेंट्री में कई इंटरव्यू होंगे। इसमें विंस के रिजाइन करने से पहले के इंटरव्यू होंगे। इसके अलावा उनके परिवार और रेसलिंग जगत के कुछ बड़े नामों के भी इंटरव्यू देखने को मिलने वाले हैं। बड़ी बात यह है कि जिन जर्नलिस्ट ने विंस मैकमैहन के ऊपर लगे गंभीर आरोपों को कवर किया है, वो भी इस डॉक्यूमेंट्री में अपनी बात रखते हुए नज़र आएंगे। इसमें मैकमैहन को लेकर कुछ अहम खुलासे हो सकते हैं।

आप नीचे दी गई पोस्ट में Netflix द्वारा किया गया ऐलान देख सकते हैं:

WWE दिग्गज Vince McMahon पर आने वाली डॉक्यूमेंट्री को लाने का क्या कारण है?

डॉक्यूमेंट्री के डायरेक्टर और एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर क्रिस स्मिथ ने विंस मैकमैहन पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के कारण का खुलासा किया। उन्होंने कहा,

“‘Mr. McMahon’ सीरीज को लाने के पीछे का सबसे बड़ा कारण यह जानने का है कि जिस तरह से दुनिया के सामने वो दिखाई देते हैं, उस मुकाबले पर्दे के पीछे किस तरह के विंस मैकमैहन छिपे हुए थे। इस डॉक्यूमेंट्री के प्रोडक्शन में लगे चार साल के दौरान स्टोरी में कई चौंकाने वाले बदलाव आए और उनपर कई सारे बड़े आरोप भी लगे हैं। डॉक्यूमेंट्री के फाइनल प्रोडक्ट को देखकर हमें लगता है कि हम एक बारीकी और शानदार तरीके से इस व्यक्ति को देखें और जानें कि इस लिगेसी के पीछे मौजूद व्यक्ति कैसे हैं।”

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now