आने वाले WWE टौर में ये बड़ा स्टार वापसी कर रहा है

ऐसा लग रहा है जैसे काफी बुरे समय के बाद अब WWE का सही में अच्छा समय आ गया है। सैथ रोलिन्स वापिस आ चुके हैं, और जॉन सीना 30 मई को वापसी करने वाले हैं। दूसरी ओर WWE के बेहतरीन स्टार नेविल भी काफी महीनो से चोटिल चल रहे थे, और अब पता चल रहा है की उन्हे जल्द ही हम एक्शन में देख पाएंगे। उन्हे फिलीपींस में होने वाले इवैंट के लिए एडवरटाइज़ किया जा रहा है। ये इवैंट 9 सितंबर को मॉल ऑफ एशिया अरेना मनीला में होगा। इस बड़े इवैंट के लिए रोमन रेन्स, शार्लेट, द न्यू डे, केन, एजे स्टाइल्स, केविन ओवन्स, साशा बैंक्स, टायलर ब्रीज़ और जैक रायडर का नाम प्रोमोट किया जा रहा है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है की नेविल कब फूल टाइम के रूप में लौटेंगे, पर ऐसा कहा जा रहा है की नेविल इस इवैंट से कुछ दिनों पहले रॉ या स्मैकडाउन में दिख सकते हैं। आपको बता दें की कुछ महीनो पहले क्रिस जैरीको से लड़ते हुए नेविल को चोट लग गई थी, और उसी समय WWE ने बताया था की नेविल को वापसी करने में समय लगने वाला है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications