अगले हफ्ते WWE स्टार के लौटने की खबर, जैरिको से हो सकती है फाइट

neville-1467970786-800

करीब 4 महीने चोट की वजह से दूर रहने के बाद WWE सुपरस्टार नेविल अगले हफ्ते WWE प्रोग्रामिंग में लौट सकते हैं। 14 मई को रॉ के एपिसोड में उनको टखने में क्रिस जैरिको के खिलाफ लड़ते हुए चोट लग गई थी। केजसाइडसीट्स की रिपोर्ट के मुताबिक नेविल वापसी करने के बाद भी जैरिको के साथ ही फाइट करना जारी रखेंगे। मेन रोस्टर में डैब्यू करने के एक हफ्ते बाद नेविल का सामने तबके वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था, इस मैच में नेविल को हार नसीब हुई थी। नेविल की सबसे अच्छी फाइट स्टारडस्ट के साथ समरस्लैम में हुई थी। WWE में आने से पहले 29 साल के नेविल प्रो रैसलिंग गुरिल्ला, TNA, NJPW में लड़ चुके हैं। नेविल ने साल 2012 में NXT में डैब्यू किया था। वो 2014 में बो डलास को हराकर NXT चैंपियन बने। नेविल जिनका असली नाम बैंजामिन सैटरली है, वो सबसे लंबे समय (287 दिन) तक चैंपियन रहे थे। उनके इस रिकॉर्ड में फिन बैलर ने तोड़ा था। नेविल NXT में टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। नेविल NXT इतिहास एक अकेले ऐसे रैसलर हैं, जिन्होंने NXT चैंपियनशिप और टैग टाइटल दोनों जीते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications