पिछले कुछ समय से बैकी लिंच (Becky Lynch) की WWE में वापसी की खबरों ने काफी जोर पकड़ लिया है। जल्द ही बैकी लिंच की वापसी भी अब होगी। बैकी लिंच ने खुद कई बार अपनी वापसी को टीज किया। लिंच ने अपने लुक में भी बदलाव किया हैं। एक हेयर स्टाइलिस्ट ने हाल ही में बैकी लिंच की इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की। लिंच ने अपने हेयरस्टाइल में काफी बदलाव किया। मिक्स्ड हेयर कलर के साथ इस बार वो नजर आईं। सबसे बड़ी बात की कैप्शन भी इसमें वापसी को लेकर डाला गया है। View this post on Instagram A post shared by Audi Leingang (@audihairstylist)बैकी लिंच की वापसी WWE में कब होगी?बैकी लिंच की इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि वो जल्द WWE में वापसी करेंगी। Summerslam को अब कुछ हफ्ते बाकि है। फैंस की वापसी भी हो गई हैं। जॉन सीना और गोल्डबर्ग ने भी वापसी कर ली। WWE यूनिवर्स अब बैकी लिंच की वापसी देखना चाहता हैं। वैसे बैकी लिंच के लिए ये सबसे परफेक्ट टाइम वापसी का माना जा रहा है। पिछले साल प्रेग्नेंसी का कारण बैकी लिंच ने अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप छोड़ दी थी। इसके बाद वो अभी तक नजर नहीं आईं। पिछले साल ही दिसंबर में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस साल Royal Rumble से ही बैकी लिंच की वापसी टीज की जा रही हैं। कई इवेंट्स से पहले लगातार बैकी लिंच को लेकर खबरें आईं। फिलहाल लिंच की वापसी के बारे में कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में खबर आई कि वो ब्लू ब्रांड में एंट्री करेंगी और बियांका ब्लेयर को चुनौती पेश करेंगी। Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच का ऐलान कर दिया गया है। निकी अपना टाइटल फ्लेयर और रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। Raw में बैकी लिंच की वापसी अब मुश्किल लग रही है। बियांका ब्लेयर को इस समय नए और मजबूत प्रतिद्वंदी की जरूरत है और बैकी लिंच ये काम आराम से कर सकती हैं।