सट्टाबाजार के मुताबिक Men's Royal Rumble मैच के नए विजेता का नाम सामने आया

पैडी पॉवर ने रॉयल रंबल को लेकर नई बात सामने ला दी हैं। इसके अनुसार रॉयल रंबल में नाकामुरा सबसे फेवरेट बने हुए हैं। यानि की रॉयल रंबल के विजेता नाकामुरा होंगे। बैटिंग ऑड्स में पहले कई सितारों के नाम शामिल था। महीने की शुरूआत में रोमन रेंस और जॉन सीना सबसे पहले स्थान पर थे। यानि की वो सबसे फेवरेट थे। दोनों WWE के पोस्टर ब्वॉयज भी हैं। बैटिंग ऑड्स में अब ये दोनोें काफी नीचे आ गए हैं। इस समय नाकामुरा 7/5 के हिसाब से फेवरेट बने हुए हैं। और इस हिसाब से रैसलमेनिया के मेन इवेंट में उन्हें ही मौका मिलने वाला हैं। रोमन रेंस इनके पीछ यानि 9/4 पर हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर 4/1 पर जॉन सीना हैं। फिर जिगलर 5/1 और फिन बैलर 7/1 का नबंर आता हैं। हालांकि अभी भी कुछ भी हो सकता हैं। रॉयल रंबल को अभी दो हफ्ते बांकी हैं। तब तक काफी बदलाव यहां देखने को मिल सकते हैं। पूरी बात तो 28 जनवरी को ही पता चलेगी की कौन विजेता बनेगा और किसे रैसलमेनिया का टिकट मिलेगा। वैसे ये अफवाह काफी पहले से चल रही है कि नाकामुरा इस बार रॉयल रंबल के विजेता बनेंगे। और उनका मुकाबला रैसलमेनिया में एजे स्टाइल्स के साथ होगा। ये मैच अगर होता है तो ये फैंस के लिए एक ड्रीम मैच होगा। जॉन सीना ने पहले ही एलान कर दिया था कि वो इस बार रॉयल रंबल में एंट्री करेंगे। रोमन रेंस भी आएंगे और नाकामुरा भी आएंगे। धीरे-धीरे पूरे 30 सुपरस्टार्स की लिस्ट फैंस के सामने आ जाएंगे। अभी तक इनके अलावा किसी बड़े सुपरस्टार का नाम सामने नहीं आया हैं। ना ही किसी सरप्राइज एंट्री के बारे में किसी का पता चला हैं। फैंस को फिलहाल तो रॉ की 25 वीं सालगिरह का इंतजार हैं। यहां पर बहुत सी चीजों का पता चल जाएगा। इसके बाद अगले हफ्ते सीधे रॉयल रंबल मैच होगा। यहीं से रैसलमेनिया के कई मैचों का भी पता चल जाएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications