Draft 2023 के बाद WWE द्वारा फैंस को मिलेगा तोहफा, वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप की तर्ज पर कुछ नए टाइटल्स का होगा डेब्यू?

Pankaj
WWE में नए टाइटल्स को लेकर अहम जानकारी
WWE में नए टाइटल्स को लेकर अहम जानकारी

Draft 2023: WWE Draft 2023 आधा खत्म हो चुका है, रोमन रेंस (Roman Reigns), बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) और ऐज (Edge) जैसे बड़े नामों को ब्लू ब्रांड में शामिल किया गया है। WWE ने फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए और भी कुछ बड़ा प्लान तैयार किया है। रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी सामने आई है।

Ad

ड्राफ्ट से पहले ट्रिपल एच ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का अनावरण किया था। रोमन रेंस SmackDown में ही रहेंगे तो अब वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल रेड ब्रांड का हिस्सा है। यानी की कंपनी को नया चैंपियन Raw रोस्टर से मिलेगा।

Xero News ने अब एक ऐसी खबर दी है जिसे सुनकर आप चौंक भी सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार ड्राफ्ट के बाद कंपनी कुछ नए टाइटल और पेश कर सकती है। हालांकि ये पता नहीं है कि इन टाइटल्स का अनावरण कब किया जाएगा। ये भी बताया गया है कि कंपनी द्वारा कुछ नए टैग टाइटल और विमेंस टाइटल को भी लॉन्च किया जा सकता है। अब देखना होगा कि WWE द्वारा बड़ा फैसला कब लिया जाएगा।

Ad

ड्राफ्ट के बाद बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे। ये बात ट्रिपल एच ने भी कही थी। 28 अप्रैल को हुए SmackDown के एपिसोड में ड्राफ्ट की शुरूआत हुई थी। कंपनी के कुछ बड़े नामों पर फैसला लिया गया। उम्मीद के मुताबिक सबसे पहले रोमन रेंस को ही पिक किया गया। उनके साथ सोलो सिकोआ और पॉल हेमन को भी SmackDown में ही ड्राफ्ट किया गया।

WWE Draft 2023 का सफर Raw में भी जारी रहेगा

Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में भी ड्राफ्ट देखने को मिलेगा। यहां भी कुछ सरप्राइज फैंस को देखने को मिलेंगे। द उसोज़ के ऊपर सभी की नज़रें रहेंगी। क्या वो रोमन रेंस के साथ ब्लू ब्रांड में ही रहेंगे ये सबसे बड़ा सवाल है। ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गजों पर भी फैंस की नजरें टिकी होंगी। 6 मई को Backlash प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन भी होगा। यहां भी फैंस को कुछ बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। लैसनर का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications