कुछ दिन में मुस्तफा अली (Mustafa Ali) ने WWE से रिलीज की मांग कर सभी को चौंका दिया था। अभी तक किसी को समझ नहीं आया कि अली ने ये फैसला क्यों लिया। अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार अली की इस मांग को कंपनी ने खारिज कर दिया है।WWE सुपरस्टार मुस्तफा अली को लेकर मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी खबरफाइटफुल सलेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन और अली के बीच बैकस्टेज काफी दिक्कतें चल रही हैं। इस वजह से भी शायद अली ने अपने रिलीज की मांग की थी। फाइटफुल सलेक्ट ने ही अब अली को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक अली और WWE के बीच उनके रिलीज को लेकर बैकस्टेज बात हुई थी। WWE ने उनके रिलीज की मांग को स्वीकार नहीं किया।Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappWWE does not plan to grant Mustafa Ali's request for release, Fightful Select has learned.The full story and many more details are up for subscribers of Fightful Selectpatreon.com/posts/614241181:20 AM · Jan 21, 20221412272WWE does not plan to grant Mustafa Ali's request for release, Fightful Select has learned.The full story and many more details are up for subscribers of Fightful Selectpatreon.com/posts/61424118 https://t.co/CX0pA63m26रिपोर्ट के मुताबिक अली का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने में अभी एक साल का समय बचा हुआ है। यानी की कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी अब वो WWE से जा सकते हैं। अली ने अभी तक इस बारे में कोई अपडेट अपने फैंस को नहीं दिया है।अली ने अभी तक WWE में बहुत अच्छा काम किया। मेन रोस्टर में उन्हें ज्यादा पुश नहीं दिया गया था। अपने एक्शन से उन्होंने सभी फैंस को प्रभावित जरूर किया। मेन रोस्टर में शायद अली के लिए WWE के पास इस समय कोई प्लान भी नहीं है। इस बार मेंस रंबल मैच में भी शायद वो नजर नहीं आएंगे। अभी तक उनके नाम का ऐलान नहीं किया गया है। WWE ने उनकी मांग खारिज कर दी है तो फिर एक साल तक उन्हें काम करना पड़ेगा। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद वो WWE को अलविदा कह पाएंगे। शायद कुछ दिन बाद अब रंबल मैच में उनकी एंट्री का ऐलान हो सकता है।वैसे कंपनी ने उनके रिलीज की मांग को स्वीकार नहीं किया तो ये अच्छे संकेत भी हो सकते हैं। शायद विंस मैकमैहन और अली के बीच जो दिक्कत चल रही है उसे सुलझा लिया गया होगा। अगर ऐसा है तो फिर ये फैंस के लिए अच्छी खबर होगी।