WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते बैकी लिंच (Becky Lynch) ने बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। हालांकि मैच का अंत काफी विवादित रहा। बियांका ब्लेयर शायद अब टाइटल पिक्चर में नजर नहीं आएंगी। इसका मतलब है कि बैकी लिंच को अब नया प्रतिद्वंदी मिलेगा। इस हफ्ते रेड ब्रांड में बैकी लिंच को लगभग नया प्रतिद्वंदी मिल भी गया। लिव मॉर्गन (Liv Morgan) अब बैकी लिंच को चुनौती दे सकती हैं। इस हफ्ते WWE ने ये स्टोरीलाइन टीज कर दी हैं। WWE@WWETHIS IS INTERESTING!@YaOnlyLivvOnce just surprised @BeckyLynchWWE on #WWERaw!8:07 AM · Nov 2, 20217890915THIS IS INTERESTING!@YaOnlyLivvOnce just surprised @BeckyLynchWWE on #WWERaw! https://t.co/G53LMmwZT3WWE Raw में इस हफ्ते बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड कीRaw की शुरूआत में ही इस हफ्ते बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच मैच हुआ। आधे घंटे तक चला ये मैच काफी शानदार रहा है और दोनों विमेंस सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। मैच के बाद शो में बैकस्टेज Raw विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने अपना इंटरव्यू दिया। बैकी लिंच अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करने के बाद काफी खुश नजर आईं। इसके बाद लिव मॉर्गन ने एंट्री कर बैकी लिंच के इंटरव्यू को रोक दिया। लिव मॉर्गन ने अब बड़ी फ्यूड आगे के लिए टीज कर दी हैं।बैकी लिंच और लिव मॉर्गन ने इस दौरान काफी गहरी नजरों से एक-दूसरे को देखा। हालांकि कोई बातचीत यहां पर दोनों के बीच नहीं हुई। यहां से अब ये बात क्लियर हो गई है कि बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के बीच राइवलरी शुरू होगी। बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच को हाल ही में रेड ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया हैं। लिव मॉर्गन को भी रेड ब्रांड का हिस्सा बना दिया गया हैं।WWE ड्राफ्ट के बाद विमेंस रोस्टर अब दोनों ब्रांड्स का काफी मजबूत हो गया हैं। लिव मॉर्गन को अब WWE अच्छा पुश देना चाहता हैं। इसकी शुरूआत बैकी लिंच के साथ राइवलरी के साथ होगी। बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के बीच अच्छी राइवलरी देखने को मिलेगी। वैसे लिव मॉर्गन को काफी मुश्किल बैकी लिंच से होगी लेकिन उन्हें फायदा जरूर होगा। बैकी लिंच की वजह से लिव मॉर्गन को आगे जाकर काफी अच्छा पुश मिल सकता हैं। खैर अब देखना होगा कि अगले हफ्ते इन दोनों के बीच क्या होगा।