पूर्व WWE डिवाज चैंपियन मिशेल मैक्कूल ने हाल ही में कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस वीडियो में मिशेल अपने पति अंडरटेकर के साथ वर्कआउट करती हुई नजर आ रही है। अब इसके बाद कई प्रोफेशनल रैसलिंग कम्यूनिटी ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए है कि अंडरटेकर रिंग में जल्द ही वापसी करेंगे। 1990 से आज तक अंडरटेकर WWE में है और वो प्रोफेसनल रैसलिंग के सबसे बड़े बादशाह माने जाते हैं। पिछले कुछ सालों के अंडरटेकर इंजरी से जूझ रहे हैं। रैसलमेनिया के सीजन में ही वो WWE में नजर आए हैं। रैसलमेनिया 33 में पिछले साल अंतिम बार रिंग में अंडरटेकर नजर आए थे। यहां उनका मैच रोमन रेंस के साथ हुआ था। अंडरटेकर को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद उऩ्होंने अपना रिंग गियर रिंग के बीच में रख दिया था। जिसके बाद फैंस को लग गया कि इसके बाद अब वो कभी नजर नहीं आएंगे। लेकिन हाल ही में पिछले दो महीने से रिंग में उनके आने की अफवाहें और खबरें आने लगी है। कहा जा रहा है कि रैसलमेनिया 34 मेंं उनका मुकाबला जॉन सीना के साथ होना पक्का हैं। अंडरटेकर की पत्नी ने मिशेल मैक्कूल ने वीडियो पोस्ट की। जिसमें दोनों ट्रेनिंग कर रहे हैं। अब इस वीडियो के बाद अफवाहों पर जोर लग गया है कि जल्दी ही वो रिंग में नजर आएंगे। Couples who squat together....end up sore together! Also....never fails that I whack my foot several times, EVERY TIME, I jump rope (end of vid)!?#cutecameraman #dropitlikeitshot ??? A post shared by Michelle McCool-Calaway (@mimicalacool) on Feb 20, 2018 at 11:02am PST रॉ की 25वीं सालगिरह में अंडरटेकर ने शिरकत की थी। पिछले महीने ही वो रॉ में नजर आए थे। एक छोटे प्रोमो में वो नजर आए थे। हालांकि यहां आकर उऩ्होंने रिंग में वापसी को लेकर कोई वापसी नहीं की। फैंस को अब जॉन सीना और अंडरटेकर के मैच की उम्मीद हैं। और अगर ये मैच होता है तो ये WWE इतिहास का सबसे बड़ा मैच होगा। क्योंकि कई सालों से इस मैच के बारे में बात की जा रही है और काफी खबरें और अफवाहें चल रही हैं।