WWE की बादशाहत को चुनौती देने के लिए NJPW ने कमर कस ली है

2001 में WWE ने WCW को खरीद लिया और रैसलिंग जगत में अपनी एकाधिकारता स्थापित की। अब करीब 16 साल बाद WWE के इस एकाधिकारता को एक कंपनी कड़ी चुनौती दे रही है और वह कंपनी है-न्यू जापान प्रो रैसलिंग (NJPW)

बिजनेस को बढ़ोत्तरी

हाल ही में NJPW ने हैरोल्ड मीज को कंपनी के प्रेसीडेंट के रूप में नियुक्त किया है। वह इस पद को संभालने वाले पहले गैर- जापानी व्यक्ति हैं। शनिवार को ओसाका जो हॉल में हुए डोमिनियन शो के दौरान मीज को औपचारिक तौर में कंपनी के प्रेसिडेंट के रूप में फैन्स के बीच पेश किया गया और अपने भाषण में मीज ने अपने इरादों को साफ करते हुए कहा कि वह NJPW को दुनिया भर में पहुंचाना चाहते हैं। उनकी नियुक्ति यह साबित करती है कि NJPW दुनिया भर में अपने बिजनेस को फैलना चाहती है। NJPW और D Sports के बीच हुए करार के बाद अब इंडिया में NJPW में देखा जा सकता है। इसके अलावा, NJPW हर साल यूनाइटेड स्टेट्स, यूनाइटेड किंगडम और अॉस्ट्रेलिया में भी टूर रही है। यूनाइटेड स्टेट्स में NJPW के पिछले शो की टिकटें आधे घंटे में बिक गई थी।रैसल किंगडम, रैसलमेनिया के बाद साल का दूसरा सबसे बड़ा प्रो रैसलिंग इवेंट बन चुका है।

मैचों की क्वालिटी

इस क्षेत्र में NJPW ने WWE को पीछे छोड़ा है। पिछले दस सालों में वरिष्ठ रैसलिंग पत्रकार डेव मैल्टजर ने WWE के तीन मैचों को 5 स्टार दी है जबकि न्यू जापान के करीब एक दर्जन मैचों को मैल्टजर ने 5 स्टार्स दिए हैं। काजुचिका ओकाडा और कैनी ओमेगा के मैचों को औसतन छह स्टार्स मिले हैं। न्यू जापान की कहानी कहने की शैली दुनिया भर के फैन्स को उनकी ओर आकर्षित कर रही है। इस साल के रैसल किंगडम इवेंट में टोक्यो डोम में करीब 40 फीसदी फैन्स दूसरे देशों से आए थे। फैन्स अच्छी प्रो रैसलिंग देखना चाहती है और NJPW की मैचों की क्वालिटी उन्हें कट्टर फैन्स की पहली पसंद बनाया है।

विदेशी रैसलर्स की भरमार

NJPW की लोकप्रियता में सबसे बड़ा हाथ - बुलेट क्लब का है। WCW के NWO के तर्क पर बनें इस ग्रुप ने लोकप्रियता के मामले में शायद NWO को पीछे छोड़ दिया हैं। गैर-जापानी रैसलर्स के इस ग्रुप ने ना सिर्फ जापान बल्कि पूरे रैसलिंग जगत में अपना वर्चस्व कायम किया है।टी-शर्ट बिक्री के मामले में उन्होंने WWE सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। इस वक्त न्यू जापान में विदेशी सुपरस्टार्स की भरमार हैं। साल के शुरुआत में हुए रैसल किंगडम में क्रिस जैरिको और कैनी ओमेगा के मैच की वजह से न्यू जापान वर्ल्ड (NJPW का विडियो सबक्र्पिशन सर्विस) के सबक्राइबर्स की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। जुलाई 7, 2018 को सैन फ्रांसिस्को के एतिहासिक काऊ पैलेस में NJPW G1 स्पेशल शो आयोजित करने जा रही है। लोगों के बीच NJPW की लोकप्रियता को देखते हुए हमें लगता है कि इस शो की टिकटें बहुत जल्द ही खत्म होने वाली है। इसके अलावा, इस वक्त रैसलिंग जगत के सबसे बेहतरीन रैसलर - कैनी ओमेगा का IWGP हेवीवेट चैंपियनशिप जीतना रह दर्शता है कि NJPW दुनिया भर में अपने ब्रांड को फ़ैलाने के लिए कितनी बैचेन है। NJPW का यह ग्लोबल एक्सपेंशन प्रो रैसलिंग के लिए एक अच्छी खबर हैं।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now