WrestleMania में ट्रिपल एच के खिलाफ नए प्रतिद्वंदी का नाम आया सामने ?

pwinsider.com ने रैसलमेनिया में ट्रिपल एच के नए प्रतिद्वंदी का खुलासा किया है, और वो बड़ा ही चौंकाने वाला नाम हैै। रिपोर्ट के अनुसार रैसलमेनिया में ट्रिपल एच को किसी और से नहीं बल्कि स्मैकडाउन लाइव के चेयरमैन शेन मैकमैहन से मुकाबला हो सकता है। रैसलमेनिया में पहले पक्का प्लान ये था कि, ट्रिपल एच का मुकाबला सैथ रॉलिंस से होगा। लेकिन इस हफ्ते हुए रॉ में समोआ जो की पिटाई के कारण सैथ रॉलिंस इंजर्ड हो गए। अब ये प्लान तो फिलहाल फेल होते हुए नजर आ रहा है कि रैसलमेनिया में सैथ रॉलिंस का मुकाबला ट्रिपल एच से होगा। WWE.com ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि सैथ रॉलिंस इस वीकेंड लाइव इवेंट में भी नहीं आएंगे। उनके घुटने में काफी चोट लगी है। इसी हफ्ते सैथ रॉलिंस डॉक्टर के पास गए थे। हालांकि WWE और सैथ रॉलिंस की तरफ से कोई बात सामने नहीं आई है, लेकिन अंदाजा ये लगाया जा रहा है कि सैथ रॉलिंस एक बार फिर MCL से सफर कर रहे है। जैसा की हमने पहले भी आपको बताया था कि, सैथ रॉलिंस के चोटिल होते ही WWE ने एक मीटिंग बुलाई थी। मीटिंग में इसी बात पर चर्चा थी की अगर सैथ रॉलिंस वापस नहीं आते है तो रैसलमेनिया के प्लान में क्या बदलाव किए जा सकते है। एक रिपोर्ट के अनुसार ये कहा गया कि, रैसलमेनिया में ट्रिपल एच के लिए पहली च्वाइस समोआ जो है, लेकिन इसके अलावा एक और नाम सामने आया है शेन मैकमैहन का।

Ad

ये भी पढ़े: Wrestlemania में मैच को लेकर अटल हैं ट्रिपल एच

वैसे WWE.com ने ये कहा है कि, अगले हफ्ते मंडे नाइट रॉ में वो सैथ रॉलिंस की इंजरी के बारे में बताएंगे। अब ये बात तो तभी पता चल पाएगी की रॉलिंस को कितनी चोट है, और वो कितने महीनों तक रिंग में नजर नहीं आएंगे। इस बात का भी तभी अंदाजा हो पाएगी की वो रैसलमेनिया में आ पाएंगे या नहीं। और अगर नहीं होता है तो फिर ट्रिपल एच का सामना अंत में किसके साथ होगा ये बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications